12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराजनीतिस्वाति मालीवाल मामले पर क्या है कन्हैया कुमार की राय? बोले- राजनीति...

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या है कन्हैया कुमार की राय? बोले- राजनीति में शुचिता जरूरी

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के बीच स्वाति मालीवाल मामले ने आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। स्वाती मालीवाल मामले पर अलग-अलग बयानों की वजह से आम आदमी पार्टी सवालों के घेरे में है। मालीवाल के आरोपों के तुरंत बाद पहले जहां संजय सिंह ने बिभव कुमार के खिलाफ बयान दिया था लेकिन बाद में आतिशी व अन्य आप नेता केजरीवाल के पीए के पक्ष में आ गए।

कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने स्वाति मालीवाल मामले पर अभी तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। द लल्लनटॉप ने अपने एक इंटरव्यू में जब स्वाति मालीवाल को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के कन्हैया कुमार से सवाल किया तो वो भी इस मामले से कन्नी काटते नजर आए।

कन्हैया कुमार ने इस मामले से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव प्रचार में व्यस्ता की वजह से वो इस घटनाक्रम को फॉलो नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में ईमानदारी और सुचिता बहुत जरूरी है।

स्वाति मालीवाल मामले को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं चुनाव में इन दिनों व्यस्त हूं… मैं बिलकुल देश में जो घटनाएं हो रही हैं, उन्हें फॉलो नहीं कर पा रहा हूं। मुझसे लोगों ने प्रज्वल रेवन्ना पर भी सवाल किया लेकिन मुझे नहीं पता। आप पिछले एक महीने का भाषण देखेंगे तो पाएंगे कि हमने कहीं भी प्रज्वल रेवन्ना का नाम नहीं लिया..”

उन्होंने आगे कहा, “क्या होता है कि जब आप कम व्यस्त हों तो आप चीजों को फॉलो करते हैं। मैं किसी सवाल से बचता नहीं हूं लेकिन ये भी है कि जब मुझे नहीं मालूम हो तो मैं कहता हूं कि नहीं मालूम। झूठ बोलने से अच्छा है, कह देना- नहीं मालूम। मैंने वास्तव में फॉलो नहीं किया है कि क्या घटनाक्रम हो रहे हैं।”

‘राजनीति में शुचिता जरूरी’
कन्हैया कुमार ने आगे कहा, “एक बात मैं आपको कह देता हूं… राजनीति में ईमानदारी और शुचिता बहुत जरूरी चीज है। अगर मैं भी गलत कर रहा हूं तो मुझे हाथ जोड़ करके गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए। इसमें कोई दो राय नहीं है…गठबंधन के जो हमारे साथी हैं, उसमें भी जो अगर बुनियादी मूल्य के विरोध में कोई चीज होगी तो उसके खिलाफ बोलने में हम लोग हिचकेंगे नहीं। लेकिन मुझे बिलकुल सच में मालूम नहीं है कि क्या घटनाक्रम है।”

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...