10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिक्या-क्या पढ़े आपका बच्चा, सरकार पूछ रही है... NCERT के इस सर्वे...

क्या-क्या पढ़े आपका बच्चा, सरकार पूछ रही है… NCERT के इस सर्वे का हिस्सा लेकर दें जवाब

Published on

नयी दिल्ली

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लोगों से स्कूली शिक्षा के नये एनसीएफ के विकास के लिए कराए जा रहे सर्वे में हिस्सा लेने की अपील की है। ये सर्वे एनसीईआरटी करा रहा है। एनसीएफ देश में पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकों एवं पठन पाठन का डिजाइन तैयार करने के लिये मार्गदर्शन का कार्य करेगा । इस डिजिटल सर्वे में 10 सवाल पूछे जा रहे हैं जिसमें पांच विकल्प दिये गए हैं । शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट में कहा कि एक विविधतापूर्ण, समावेशी और भविष्य को देखते हुए पाठ्यक्रम ढांचे का विकास वैश्विक दृष्टि के साथ सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने वाला होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा को औपनिवेशिक प्रभाव से मुक्त बनाने तथा हमारी भावी पीढ़ियों में गौरव का भाव जगाने के लिये जरूरी है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अपील
उन्होंने कहा, ‘मैं नये भारत के नये पाठ्यक्रम के विकास के लिये एनसीएफ पर नागरिक सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिये सभी नागरिकों से अपील करता हूं । राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तर्ज पर एक विविधतापूर्ण राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा ।’ शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी ने एनसीएफ तैयार करने के लिये सार्वजनिक विचार विमर्श की प्रक्रिया के तहत डिजिटल राष्ट्रीय पाठ्यक्रम सर्वेक्षण शुरू किया है। एनसीईआरटी द्वारा कराये जा रहे डिजिटल सर्वेक्षण में 10 सवाल पूछे गए हैं ।

सर्वे में आपसे पूछे जाने वाले सवाल

1- इसमें पूछा गया है कि स्कूली शिक्षा के दौरान बच्चों को किन किन मूल्यों को आत्मसात करने की जरूरत है ? आपके मतानुसार 3-8 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों द्वारा सीखने से जुड़े किन आयामों पर ध्यान देना चाहिए ?

2- इसमें पूछा गया है कि एक जिम्मेदार माता पिता या बच्चों के अभिभावक के रूप में आप बच्चों के समग्र विकास में शिक्षकों की भूमिका की कल्पना कैसे करते हैं ? अपनी शिक्षा को भविष्योन्मुखी और कौशल उन्मुख बनाने के लिये हमें क्या करना चाहिए ?

3- सर्वेक्षण में पूछा गया है कि हमारा समाज स्कूली शिक्षा से क्या उम्मीद करता है ? कक्षा 6-8 के बच्चों को किन किन विषयों का अध्ययन करना चाहिए ? कक्षा 3-5 में बच्चों को कौन कौन से विषय पढ़ाये जाने चाहिए ? हमारे देश में शिक्षकों का गौरव बढ़ाने के लिये सुझाव दें ?

4- एनसीईआरटी द्वारा कराये जा रहे डिजिटल सर्वेक्षण में पूछा गया है कि आपके अनुसार कक्षा 1 से बच्चों को स्कूल में कौन सी भाषा सीखनी चाहिए । राष्ट्रीय शिक्षा नीति में परिकल्पित माध्यमिक शिक्षा के चार वर्षो के लिये सभी छात्रों को क्या अध्ययन करने की जरूरत है ?

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...