29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिक्या होगा AAP नेता दिलीप पांडे का अगला कदम? चुनाव लड़ने से...

क्या होगा AAP नेता दिलीप पांडे का अगला कदम? चुनाव लड़ने से इनकार के बाद अब कही ये बात

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अगले महीने विधानसभा के चुनाव होने हैं और उससे पहले आम आदमी पार्टी के अंदर तमाम तरह की चर्चाएं उठ रही हैं। हाल ही में जब पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने चुनाव लड़ने से इनकार किया तो बहुत सारे सवाल उठे। दिलीप पांडे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद भरोसेमंद लोगों में शुमार हैं। तमाम तरह के सवालों के बीच दिलीप पांडे ने इस तरह की खबरों को खारिज किया है कि वह कहीं जा रहे हैं और पार्टी से नाराज हैं।

दिलीप पांडे ने सोमवार को X पर कहा है कि उनके चुनाव न लड़ने के फैसले को लेकर तमाम तरह की बातें कही जा रही थीं इसलिए उन्होंने चुप्पी को तोड़ने का फैसला किया। बताना होगा कि आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है और इसमें तिमारपुर सीट से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को टिकट दिया गया है। दिलीप पांडे तिमारपुर सीट से ही पार्टी के विधायक हैं।

चुप्पी तोड़ने को मजबूर हुए पांडे
दिलीप पांडे ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि जब देश में अन्ना आंदोलन शुरू हुआ था तो वह भारत से बहुत दूर थे। उन्होंने कहा है कि एक कैंपेन चल रहा है जिसमें यह कहा गया है कि वह आम आदमी पार्टी या अपने नेता अरविंद केजरीवाल से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इन बातों को पढ़कर हंसी आई और पहले ऐसा लगा कि इसे नजरअंदाज कर देना चाहिए लेकिन उनकी चुप्पी को लेकर कई तरह की बातें हो रही थी इसलिए उन्हें सामने आकर अपनी बात कहनी पड़ी है।दिलीप पांडे ने कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं और उन्होंने पार्टी के लिए दरी बिछाने से लेकर तिहाड़ और फिर विधानसभा जाने तक का सफर तय किया है। पांडे ने कहा कि कोई भी साथी पार्टी ऑफिस में आकर उनसे मुलाकात कर सकता है।

केजरीवाल इस चुनाव को बेहद गंभीरता के साथ ले रहे हैं और पार्टी प्रत्याशियों के चयन में यह बात साफ दिखाई देती है। पिछले कुछ दिनों में पार्टी को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है। उसके कई नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे नेताओं में पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत, विधायक ब्रह्म सिंह तंवर प्रमुख हैं। पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद, पूर्व विधायक वीणा आनंद के साथ कुछ और नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए थे।

आम आदमी पार्टी 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चुकी है। 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन तब यह सरकार सिर्फ 49 दिन ही चल सकी थी और केजरीवाल के इस्तीफा देने की वजह से गिर गई थी।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...