19.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा में जब 'भटक गए' अखिलेश यादव, स्‍पीकर को बोलना पड़ा- 'जरा...

लोकसभा में जब ‘भटक गए’ अखिलेश यादव, स्‍पीकर को बोलना पड़ा- ‘जरा वक्‍फ पर भी आ जाओ’

Published on

लखनऊ

लोकसभा में वक्‍फ संशोधन विधेयक पर चर्चा करते समय सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव मुद्दे से भटकते नजर आए। कभी वो महाकुंभ तो कभी नोटबंदी पर बोलते रहे। जब बात ज्‍यादा हो गई तो स्‍पीकर ओपी बिरला को कहना पड़ा- ‘अखिलेश जी, वक्‍फ के मुद्दे पर भी आ जाओ।’ वक्‍फ संशोधन बिल की कमियां गिनाते गिनाते अखिलेश यादव ने महंगाई, गंगा सफाई और किसानों की समस्‍याओं का मुद्दा उठा दिया।

अखिलेश यादव ने महाकुंभ 2025 में हुई मौतों और गायब हुए लोगों के बारे में भी सरकार से जवाब मांगा है। सदन में बिल पर बहस के दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह बिल सरकार की नाकामियों को दिखाता है। उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज भी कई जगहों से नोट निकल रहे हैं। किसानों और महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार विफल रही है।

क्या गंगा नदी साफ हो गई है?
अखिलेश ने यह भी पूछा कि क्या गंगा नदी साफ हो गई है और क्या स्मार्ट सिटी बन गई हैं? अखिलेश यादव ने कहा कि भारत देश सबको साथ लेकर चला है। उन्होंने ईद के दौरान लगी पाबंदियों का भी जिक्र किया और मंत्री से इसका कारण बताने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जब भी कोई नया बिल लाती है, तो वह अपनी नाकामी छिपाती है।

क्या कुंभ कारोबार की जगह है?
अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महाकुंभ को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन वहां लोगों की जान गई. उन्होंने सरकार से कुंभ में मरने वालों और गायब हुए 1000 हिंदुओं के बारे में जानकारी देने को कहा. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर कारोबार कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कुंभ कारोबार की जगह है?

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...