21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिजब पीएम मोदी के भाषण के दौरान स्पीकर ओम बिड़ला को कहना...

जब पीएम मोदी के भाषण के दौरान स्पीकर ओम बिड़ला को कहना पड़ा, माननीय सदस्य मोबाइल ना देखें

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में दो दिवसीय संविधान पर विशेष चर्चा शनिवार को पूरी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में विशेष चर्चा पर जवाब दिया। मोदी ने करीब एक घंटे 50 मिनट तक भाषण दिया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जब प्रधानमंत्री भाषण दे रहे थे, तभी एक वाकया सामने आया। दरअसल एक सदस्य सदन में मोबाइल चला रहे थे, जिसपर स्पीकर ने उन्हें टोक दिया।

‘सदन में मोबाइल न देखें’
पीएम मोदी के भाषण के बीच लोकसभा स्पीकर ने अचानक कहा कि ‘माननीय सदस्य सदन में मोबाइल न देखें।’ हालांकि संसद के कैमरे प्रधानमंत्री मोदी की ओर थे। इसलिए ये पता नहीं लग पाया कि सदन में मोबाइल कौन देख रहा था।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के इतिहास का सबसे बड़ा जुमला ‘गरीबी हटाओ’ है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ‘गरीबी हटाओ’ नारा दिया था। संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में दो दिवसीय चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक शब्द है जो कांग्रेस को बहुत पसंद है। उन्होंने कहा, ‘‘उनका (कांग्रेस का) सबसे पसंदीदा शब्द, जिसके बिना वे नहीं रह सकते… वह ‘जुमला’ है।’’

विपक्ष ने लगाए ‘अडानी-अडानी’ के नारे
प्रधानमंत्री ने जब यह बात कही तो विपक्ष, खासकर कांग्रेस के सदस्यों ने ‘अडानी-अडानी’ के नारे लगाए। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल प्रधानमंत्री मोदी और सत्तारूढ़ दल द्वारा किए गए वादों को अक्सर ‘जुमला’ कहकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते रहे हैं। कई अवसरों पर विपक्ष ने भाजपा को ‘भारतीय जुमला पार्टी’ भी करार दिया है।

“कांग्रेस को ‘जुमला’ शब्द बहुत पसंद”
मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस में हमारे मित्र दिन-रात ‘जुमला’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह देश जानता है कि भारत में सबसे बड़ा जुमला, जिसे चार पीढ़ियों ने इस्तेमाल किया है, वह ‘गरीबी हटाओ’ है।’’ ‘गरीबी हटाओ, देश बचाओ’ इंदिरा गांधी के 1971 के चुनाव प्रचार अभियान का नारा था। मोदी ने कहा, ‘‘यह एक जुमला था जिसने उन्हें राजनीतिक रूप से मदद की लेकिन गरीबों की मदद नहीं की।’’

‘आपने टीवी और अखबारों में गरीब देखे’
उन्होंने कहा, ‘‘क्या कोई बता सकता है कि लोगों के पास शौचालय तक नहीं होना चाहिए था? शौचालय निर्माण के लिए अभियान भी मेरी सरकार ने शुरू किया।’’ प्रधानमंत्री ने इस दौरान उनकी सरकार की ओर से गरीब कल्याण की दिशा में उठाए गए विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया। मोदी ने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘आपने टीवी और अखबारों में गरीब और गरीबी देखी है, आप नहीं जानते कि गरीबी क्या होती है।’’

उन्होंने कहा कि 2014 में जब एनडीए को सरकार बनाने का मौका मिला तो लोकतंत्र और संविधान को मजबूती मिली। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘गरीबों को मुश्किलों से मुक्ति मिले, यह उनकी सरकार का बहुत बड़ा संकल्प है।’’ उन्होंने कहा कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल गए हैं।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...