14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीतिरायबरेली-वायनाड में से कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी? बोले- अभी डिसाइड...

रायबरेली-वायनाड में से कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी? बोले- अभी डिसाइड नहीं किया है

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने हैं. इस चुनाव ने जहां एक बार फिर NDA को बहुमत दिया तो वहीं, इस बार के जनादेश ने विपक्षी दल को भी आत्मविश्वास से भर दिया है. एनडीए को 294 सीट मिलती दिख रही हैं तो इंडिया गठबंधन को 231 सीट हासिल हो रही हैं. इस मौके पर शाम को कांग्रेस ने प्रेस कान्फ्रेंस की और इस दौरान सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने को लेकर किए गए सवाल के साथ कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इसी दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी और रायबरेली में अपनी जीत को लेकर भी बात की.

वायनाड और रायबरेली दोनों जगहों से प्रत्याशी थे राहुल गांधी
दरअसल, राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड दोनों जगहों से चुनाव लड़ रहे थे. खास बात यह कि उन्होंने दोनों ही संसदीय सीट से बड़ी जीत दर्ज की है. रायबरेली में राहुल गांधी ने चार लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. वहीं, उन्होंने वायनाड से भी बड़ी जीत हासिल की है. अब स्थिति यह बन रही है कि राहुल गांधी को अपनी कोई एक सीट छोड़नी पड़ेगी. या तो उन्हें रायबरेली का सांसद बन कर रहना होगा, या फिर वह वायनाड से ही संसद पहुंचेंगे. यही सवाल जब उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया तो राहुल गांधी ने इसे लेकर जवाब दिया है.

किस सीट से सांसद रहेंगे राहुल गांधी?
जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया कि अब आप अमेठी छोड़ेंगे या रायबरेली. इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘रायबरेली और वायनाड के जो वोटर्स हैं, उनका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं. अब डिसाइड करना है कि कौन सी सीट पर मैं रहूंगा, थोड़ी पूछूंगा, फिर डिसाइड करूंगा. दोनों सीटों पर तो नहीं रह सकते, लेकिन अभी डिसाइड नहीं किया है.’

हम संस्थाओं के खिलाफ लड़ेः राहुल गांधी
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ये चुनाव इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी एक पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ी. हम संस्थाओं के खिलाफ लड़े. सभी संस्थाएं हमारे खिलाफ थीं. राहुल बोले- हम यह चुनाव लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ लड़ें क्योंकि उन सब पर मोदी सरकार ने कब्ज़ा कर लिया था. यह लड़ाई संविधान बचाने की थी. लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में इंडिया ब्लॉक 231 और एनडीए गठबंधन को 294 सीटें मिलती दिख रही हैं. इंडिया ब्लॉक में शामिल कांग्रेस 98 सीटों पर आगे चल रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...