11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिसंसद भवन में सबके सामने अखिलेश को ये किसने दे दी झप्‍पी?...

संसद भवन में सबके सामने अखिलेश को ये किसने दे दी झप्‍पी? मुस्‍कुराती रहीं डिंपल यादव

Published on

लखनऊ

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद देश भर के सांसद शपथ लेने के लिए सोमवार को संसद पहुंचे। उत्‍तर प्रदेश के सभी सांसदों का शपथ ग्रहण 25 जून को होगा। शानदार जीत हासिल करने अखिलेश यादव अपने सभी सांसदों के साथ हाथ में संविधान की प्रति लेकर आए। सदन में प्रवेश करने से पहले ये लोग मीडिया से मुखातिब हुए। अखिलेश के बगल में पत्‍नी डिंपल यादव, अयोध्‍या सांसद अवधेश प्रसाद और चाचा रामगोपाल यादव खड़े थे। इसी दौरान सामने से सफेद शर्ट और लुंगी पहनकर एक नेता आए जिन्‍हें देखकर अखिलेश यादव उत्‍साहित दिखे। किसी बात पर दोनों खिलखिलाकर हंसे भी। ये कोई और नहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल थे। उन्‍होंने आते ही अखिलेश यादव को झप्‍पी दी। इस दौरान रामगोपाल ने वेणुगोपाल की पीठ पर जोर से थपकी दी। फिर वेणुगोपाल रामगोपाल की तरफ मुखातिब हुए और उनसे गले मिले। वेणुगोपाल के कंधे पर हाथ रखकर रामगोपाल ने कुछ गुफ्तगू भी की।

यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे केसी वेणुगोपालन केरल की अलप्‍पुझा सीट से कांग्रेस सांसद हैं। राहुल गांधी के बेहद खास माने जाने वाले वेणुगोपालन पिछले पांच सालों के भीतर कांग्रेस के ताकतवर नेता बनकर उभरे हैं। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि इंदिरा गांधी के समय में जैसे आरके धवन, राजीव गांधी के समय में अरुण नेहरू और सोनिया गांधी के समय में जैसे अहमद पटेल खास हुआ करते थे, वैसे ही वेणुगोपाल राहुल गांधी के करीब हैं। दक्षिण भारत के छोटे से राज्‍य केरल से दिल्‍ली पहुंचकर वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के करीबी लोगों में अपनी जगह बना ली है।

80 में से 37 सीटों पर सपा को मिली विजय
गौरतलब है कि सपा ने यूपी की 80 सीटों में से 37 सीटों पर कब्‍जा जमाया है। ऐसा कर वह देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। पहले नंबर पर बीजेपी और दूसरे पर कांग्रेस है। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद सपा नेताओं का उत्‍साह चरम पर है। पहले दिन सदन में अखिलेश यादव राहुल गांधी के साथ विपक्षी नेताओं की पहली पंक्ति में नजर आए। उनके साथ अयोध्‍या से जीतने वाले सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी थे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...