13.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीति'मणिशंकर अय्यर हैं कौन?', अपने नेता के 'चीन के कथित आक्रमण' वाले...

‘मणिशंकर अय्यर हैं कौन?’, अपने नेता के ‘चीन के कथित आक्रमण’ वाले बयान से कांग्रेस ने ऐसे बनाई दूरी

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के नेता, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस पार्टी घिरी हुई है. उनके ‘चीन ने 1962 में कथित रूप से भारत पर आक्रमण किया था’ वाले बयान के बाद कांग्रेस नेताओं को सफाई देनी पड़ रही है. अब पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा, “मणिशंकर अय्यर कौन हैं? वो जो बोलते हैं अपना व्यक्तिगत तौर से बोलते रहते हैं.”

जयराम रमेश ने कहा, “वे (मणिशंकर अय्यर) कोई अधिकारी नहीं हैं, वे पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री हैं. वे अपनी निजी हैसियत से जो चाहें बोल देते हैं. हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है…मीडिया, भाजपा की ट्रोल आर्मी और सोशल मीडिया इसे चलाते रहते हैं. आज उनका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. वे कांग्रेस पार्टी में हैं, लेकिन वे सांसद भी नहीं हैं, वे सिर्फ पूर्व सांसद हैं…”

मणिशंकर अय्यर ने क्या बयान दिया था?
दरअसल, मणिशंकर अय्यर ने ‘Nehru’s First Recruits’ नाम की एक किताब की लॉन्चिंग के दौरान यह कहकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया कि अक्टूबर 1962 में “चीनियों ने कथित तौर पर भारत पर आक्रमण किया था.” बीजेपी ने इस विवादास्पद टिप्पणी की आलोचना करते हुए उनके इस बयान को “संशोधनवाद की एक बेशर्म कोशिश” बताया.

कांग्रेस सहित विभिन्न दलों ने की आलोचना
कांग्रेस नेता के शब्दों के चयन ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया और अपनी पार्टी सहित राजनीतिक हलकों में विवादों में घिर गए. हालात की गंभीरता को समझते हुए बाद में कांग्रेस नेताओं ने अय्यर के बयान पर सफाई पेश करने की कोशिश की लेकिन बीजेपी उनके इस “कथित आक्रमण” वाले बयान पर कांग्रेस पार्टी को घेर रही है. यहां तक कि चुनावी रैलियों में भी अय्यर के बयान की आलोचना हो रही है.

मणिशंकर अय्यर ने मांगी माफी
मणिशंकर अय्यर ने बाद में अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली. उन्होंने कहा, “मैं आज शाम विदेशी संवाददाता क्लब में ‘चीनी आक्रमण’ से पहले ‘कथित’ शब्द का गलती से इस्तेमाल करने के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं.”उन्होंने कहा, “ऐसी कई किताबें हैं जो संकेत देती हैं कि हम अप्रैल 1960 के झोउ एनलाई के प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते थे और युद्ध से बच सकते थे – इसलिए मैंने ‘कथित’ शब्द का इस्तेमाल किया. मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि हम चुनाव के बीच में हैं.”

 

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...