12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराजनीतिकौन होगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी की...

कौन होगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी की रेस में बचे दो नाम, जानें सबकुछ

Published on

नागपुर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद अब पार्टी जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान कर सकती है। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के के उत्तराधिकारी के तौर पर अभी तक दर्जनभर से अधिक नामों की चर्चा हो चुकी है। इनमें उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और धर्मेन्द्र प्रधान के नाम पर काफी गंभीरता से मंथन हो रहा है।

यूपी-बिहार में सीधा फायदा
ऐसे में जब पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार जाति जनगणना कराने का फैसला कर चुकी है। तब बीजेपी अगर किसी ओबीसी नेता को पार्टी की कमान सौंपती है, तो पार्टी सोशल इंजीनियरिंग को साधने में सफल हो सकती है। धर्मेन्द्र प्रधान और भूपेंद्र यादव दोनों ही ओबीसी हैं।ओडिशा में पिछले साल जब बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की थी तो प्रधान का नाम मुख्यमंत्री के लिए भी लिया गया था लेकिन तब तमाम अटकलें गलत साबित हुई थीं। भूपेंद्र यादव और धर्मेन्द्र प्रधान दोनों ही केंद्र में मंत्री बने थे। अब ऐसा कहा जा रहा है अगर पार्टी किसी ओबीसी चेहरे को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद देने का मना बना चुकी है, ऐसा होने पर उसे बिहार और उसके बाद यूपी चुनावों में इसका फायदा मिलेगा।

जल्द ऐलान की है संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागपुर दौरे के बाद संगठन चुनावों की प्रक्रिया में तेजी आई थी, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में बड़े आतंकी हमले के बाद पार्टी ने तमाम गतिविधियों को रोक दिया था। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष रुकने के बाद बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बातचीत फिर से शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि इस महीने के आखिर तक ऐलान संभव है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं। ऐसे में जो भी नया अध्यक्ष बनेगा। उसके पास तैयारी के लिए करीब 100 से कुछ अधिक दिन ही होंगे।

भूपेंद्र-धर्मेन्द्र की सफल जोड़ी
सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में भूपेंद्र यादव और धर्मेन्द्र प्रधान दोनों बने हुए हैं, लेकिन अनुभव को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के नाम पर सहमति बनने की अधिक उम्मीद जताई जा रही है। भूपेंद्र यादव और धर्मेन्द्र प्रधान की जोड़ी तमाम राज्यों में बतौर प्रभारी अच्छा रिजल्ट पाटी को दे चुकी है, हालांकि पार्टी आलाकमान क्या फैसला लेगा यह ऐलान होने पर ही पता चलेगा।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...