19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिइंडिया गठबंधन के बाद एनडीए क्यों पहुंचा चुनाव आयोग, पीयूष गोयल ने...

इंडिया गठबंधन के बाद एनडीए क्यों पहुंचा चुनाव आयोग, पीयूष गोयल ने बताई एक-एक बात

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव से पहले भले ही एग्जिट पोल में एनडीए के जीत की भविष्यवाणी हो गई हो लेकिन सत्ताधारी दल चुनाव परिणाम से पहले किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। इस क्रम में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया। चुनाव आयोग से मुलाकात के दैरान बीजेपी ने वोटों की गिनती के दौरान सभी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने पर जोर दिया। इससे पहले इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। इंडिया गठबंधन में आयोग से पोस्टल बैलेट की गिनती और उसके परिणाम की घोषणा से जुड़ा मुद्दा सामने रखा था।

बीजेपी ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों से मुलाकात कर उनसे 4 महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग और आग्रह किया। पहला यह कि हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि मतगणना प्रक्रिया में लगे हर अधिकारी को निर्धारित प्रक्रिया के सूक्ष्मतम विवरण से पूरी तरह परिचित होना चाहिए और सभी चुनाव आयोग प्रोटोकॉल का पूरी लगन से पालन करना चाहिए…दूसरा, मतगणना और परिणामों की घोषणा के दौरान चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा सुनिश्चित करना…तीसरा, चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने के व्यवस्थित प्रयासों का संज्ञान लेना और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना शामिल हैं।

इंडिया गठबंधन भी पहुंचा था आयोग
इससे पहले विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की थी। विपक्षी धड़े ने 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान सभी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इन दिशानिर्देशों में, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के नतीजों से पहले डाक मत पत्रों के परिणामों की घोषणा करना भी शामिल है। कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि यह तीसरा मौका है जब विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आम चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग का दौरा किया। सिंघवी ने बताया कि प्रतिनिधमंडल ने अन्य चीजों सहित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि ईवीएम के नतीजे घोषित किए जाने से पहले डाक मत पत्रों की गिनती हो और उनके परिणाम घोषित किए जाए।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...