24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया विपक्ष?...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया विपक्ष? जयराम रमेश ने गिनाए ये कारण

Published on

नई दिल्ली,

विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की मांग को लेकर राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव ला दिया है. जयराम रमेश की अगुवाई में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने मंगलवार को संविधान के अनुच्छेद 67 बी के तहत इससे संबंधित प्रस्ताव राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को सौंप दिया. इसे लेकर अब जयराम रमेश का बयान आया है.

उन्होंने कहा है कि यह निजी मसला नहीं है. हमने केवल विपक्षी नेताओं के अपमान को लेकर अपनी आवाज उठाई है. जयराम रमेश ने यह भी कहा है कि आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), झारखंड मुक्ति मोर्चा, डीएमके समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर 60 सांसदों के हस्ताक्षर हैं.

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने दावा किया कि सरकार नहीं चाहती कि सदन चले. जयराम रमेश ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि रिजिजू ने राज्यसभा सभापति और जेपी नड्डा के सामने राज्यसभा नहीं चलने देने की बात कही थी. उन्होंने दावा किया कि फ्लोर लीडर्स की बैठक में रिजिजू ने यह कहा था कि जब आप (विपक्षी दल) लोकसभा में अडानी का मुद्दा उठाते रहेंगे, हम (सत्ता पक्ष) राज्यसभा नहीं चलने देंगे.

जयराम रमेश ने संसद में जारी गतिरोध के लिए सत्ता पक्ष को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि स्पष्ट हो चुका है कि सरकार नहीं चाहती कि संसद में कामकाज हो. इससे पहले, उपराष्ट्रपति को हटाने की मांग को लेकर अविश्वास प्रस्ताव राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को सौंपने के बाद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर पोस्ट किया था.

जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने को कष्टकारी निर्णय बताते हुए कहा था कि अति पक्षपातपूर्ण तरीके से राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन सभापति कर रहे हैं. इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के पास उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. संसदीय लोकतंत्र के हित में यह कदम उठाना पड़ा है.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...