12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिराज्यसभा में आज विपक्ष ने क्यों किया वॉकआउट? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...

राज्यसभा में आज विपक्ष ने क्यों किया वॉकआउट? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के बाद संसद के पहले सत्र का समापन आज राज्यसभा में विपक्ष के वॉकआउट के साथ हुआ। दरअसल लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष ने खूब हंगमा किया। हंगामे और नारेबाजी के बाद विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष के इस वॉकआउट पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ये हमारा अपमान नहीं सदन का अपना है। वह मुझे पीठ दिखाकर नहीं गए बल्कि भारत के संविधान को पीठ दिखाकर गए हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने बताई राज्यसभा से वॉकआउट की वजह
अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज राज्यसभा से वॉकआउट करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए गलतबयानी की। जिसके विरोध में विपक्ष को सदन से वॉकआउट करना पड़ा। उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि झूठ बोलना और लोगों को भ्रमित करना प्रधानमंत्री मोदी की आदत बन गई है।

‘नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया’
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहता था कि संविधान आपने नहीं बनाया, संविधान के आप लोग विरोधी थे। मैं यह बात सदन में उनके सामने रखना चाहता था। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सदन में तथ्य रखने का प्रयास किया लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया…पूरे विपक्ष ने वाकआउट किया क्योंकि सदन में झूठ बोला जा रहा था।

विपक्ष के वॉकआउट पर धनखड़ ने क्या कहा?
विपक्ष के वॉकआउट पर सभापति ने कहा कि भारत के संविधान के लिए इससे बड़ी अपमान की बात नहीं हो सकती। जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह उच्च सदन है और इसको देश का मार्गदर्शन करना होता है। धनखड़ ने कहा कि वह विपक्षी सदस्यों के इस आचरण की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस व्यवहार से देश के 140 करोड़ लोग आहत होंगे। उन्होंने कहा कि सदन में कल देर रात तक चर्चा चली और विपक्ष ने जब अपनी बात पूरी कह ली हो तो उसे सत्ता पक्ष की बात सुननी चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...