12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराजनीतिआपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? अब...

आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? अब राहुल ने 3 सवालों से पीएम पर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ ही पीएम मोदी पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। पीएम मोदी के साथ इंदिरा गांधी का वीडियो ट्वीट किए जाने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल ने पीएम मोदी पर खोखले भाषण देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने एक बार फिर पीएम मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुकने को लेकर सवाल किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम पर भारत के सम्मान के साथ समझौता करने का भी आरोप लगाया।

राहुल गांधी के 3 सवाल
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के भाषण का एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से तीन सवाल किए हैं। राहुल ने लिखा कि दी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए।

सिर्फ इतना बताइए:

  1. आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया?
  2. ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी?
  3. आपका ख़ून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है?

पीएम का एआई वीडियो
इससे पहले कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और पीएम मोदी की बातचीत का एआई वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान के साथ समझौता करने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं वीडियो में इंदिरा गांधी के बांग्लादेश के गठन के साथ ही उस युद्ध में पाकिस्तान के सामने नहीं झुकने का भी जिक्र किया गया।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक द्वारा आत्मघाती...

राजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई 55 लाख...