19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस चुनाव में नहीं होगी धांधली? डेलीगेट्स को मिलेंगे स्पेशल कोड वाले...

कांग्रेस चुनाव में नहीं होगी धांधली? डेलीगेट्स को मिलेंगे स्पेशल कोड वाले आईकार्ड

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर उठ रहे सवालों को लेकर पार्टी जवाब देने में जुटी हुई है। कांग्रेस के पांच लोकसभा सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री को इस बाबत पत्र भी लिखा। पत्र में मिस्त्री से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचक मंडल (डेलीगेट) की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदान की जाए।

मधुसूदन मिस्त्री ने पांचों सांसदों को पत्र लिखा
इस पत्र के जवाब में मधुसूदन मिस्त्री ने पांचों सांसदों को पत्र लिखा। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने पार्टी सांसदों शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोरदोलोई और अब्दुल खलीक को पत्र लिखा कर कहा कि हम उन सभी प्रतिनिधियों को क्यूआर कोड-आधारित आईडी कार्ड जारी कर रहे हैं जो कांग्रेस समितियों में हैं। इससे पहले निर्वाचक मंडल की सूची सार्वजनिक किए जाने की मांग को खारिज करते हुए मिस्त्री ने कहा था कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और कांग्रेस के संविधान के मुताबिक है। उनका कहना था कि निर्वाचक मंडल (डेलीगेट) की सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन उम्मीदवारों को यह उपलब्ध करा दी जाएगी।

थरूर ने जवाब पर जताई संतुष्टि
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जवाब पर संतुष्टि जताई। थरूर ने कहा कि मुझे खुशी है कि यह स्पष्टीकरण हमारे पत्र (संलग्न) के उनके सकारात्मक उत्तर के रूप में आया है। इन आश्वासनों को देखते हुए मैं संतुष्ट हूं। कई लोगों को चुनाव प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने में खुशी होगी कि मेरे विचार से पार्टी को ही मजबूती मिलेगी।

आनंद शर्मा ने भी मांगी थी जानकारी
सांसदों ने अपने पत्र में कहा है कि उनके कहने का यह मतलब कतई नहीं है कि पार्टी के किसी आंतरिक दस्तावेज को ऐसे ढंग से जारी किया जाए कि इसका किसी भी तरीके से दुरुपयोग हो। उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘हमारी राय है कि अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों को प्रदान की जाए। पिछले महीने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने गत 28 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन सूची तैयार किए जाने की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहा था। हालांकि, बाद में पार्टी ने कहा था कि इस बैठक में किसी नेता ने कोई सवाल खड़ा नहीं किया।

कौन होगा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार
कांग्रेस में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। वहीं, इस बात के भी कयास हैं कि इस बार गांधी परिवार से इतर भी अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेताओं की तरफ से दावा ठोका जा सकता है। कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा।

Latest articles

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और...

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...