26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिहरियाणा में AAP-कांग्रेस के बीच नहीं होगा गठबंधन? केजरीवाल की पार्टी को...

हरियाणा में AAP-कांग्रेस के बीच नहीं होगा गठबंधन? केजरीवाल की पार्टी को मिले ये संकेत तो बदली रणनीति

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी कोई कोर-कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही। उनकी पूरी कोशिश यही है कि किसी भी तरह बीजेपी को राज्य में जीत की हैट्रिक बनाने से रोका जा सके। इसके लिए पार्टी ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की राह भी टटोलना शुरू किया। दोनों ही पार्टियों के बीच बातचीत के कई राउंड हुए। राघव चड्ढा से लेकर AAP के दिग्गज नेताओं और हरियाणा कांग्रेस के प्रभारियों की मीटिंग हुई। हालांकि, अब ऐसा लग रहा कि आप-कांग्रेस में गठबंधन की बात कहीं अटक गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के भीतर से ही गठबंधन के खिलाफ आवाजें मुखर होने लगीं। पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कह दिया कि हम AAP के बिना भी सक्षम हैं, हालांकि, गठबंधन पर आलाकमान फैसला लेगा। उधर कांग्रेस नेताओं के बदले तेवर को देखते हुए आप ने भी नई प्लानिंग शुरू कर दी है। ऐसे में सवाल ये कि क्या हरियाणा में दोनों पार्टियों का गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया है?

कहां अटक गई AAP- कांग्रेस में बात
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से आ रहे बयानों को देखें तो ऐसा ही लग रहा। चर्चा तो ये है कि कांग्रेस देर रात तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, 71 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल हो चुके हैं, बस ऐलान होना बाकी है। उधर कांग्रेस के बदले रुख को समझते हुए अब आम आदमी पार्टी ने भी आगे की प्लानिंग शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आप हरियाणा में 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस और बीजेपी के कई नाराज नेता आप नेतृत्व के संपर्क में हैं। ऐसी चर्चा है कि आम आदमी पार्टी उन्हें चुनावी रण में उतार सकती है।

हरियाणा में 50 सीटों पर लड़ सकती है AAP
सूत्रों के मुताबिक, आप और कांग्रेस में गठबंधन बनने से पहले ही बातचीत अटक गई। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी रविवार तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर चर्चा का जिक्र किया था। हालांकि, हरियाणा कांग्रेस के कई नेता इस गठबंधन के सपोर्ट में नजर नहीं आ रहे थे। एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई आधार नहीं है। मुझे लगता है कि हम उन्हें वहां क्यों जगह दें?

कांग्रेस नेताओं के बदले तेवर से अटका गठबंधन
कैप्टन अजय सिंह यादव ने ये भी जोड़ा कि अगर कोई मजबूरी है, तो यह आलाकमान को तय करना है कि वे अन्य राज्यों में भी उनके साथ समझौता करना चाहते हैं या नहीं। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ही तय करेंगे कि हमें गठबंधन करना चाहिए या नहीं। जहां तक मेरी निजी राय है, हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन की जरुरत नहीं है। कांग्रेस की लोकप्रियता चरम पर है। आप कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकती। आप को हरियाणा में क्यों घुसने दिया जाना चाहिए।

5 अक्टूबर को हरियाणा चुनाव के लिए वोटिंग
रोहतक से सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने भी गुरुवार को बताया था कि प्रक्रिया चल रही है और पार्टी प्रणाली एक-एक कदम आगे बढ़ रही है। जनता ने मन बना लिया है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी के वरिष्ठ नेता इस बात को जानते हैं। बता दें हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...