21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिमहिलाओं को हर महीने ₹3000, हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम... दिल्ली चुनाव में कांग्रेस...

महिलाओं को हर महीने ₹3000, हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम… दिल्ली चुनाव में कांग्रेस भी देगी 5 गारंटी!

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं. सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने जा रही है. पार्टी ने अपना गारंटी पत्र लगभग तैयार कर लिया है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली चुनाव को लेकर पार्टी अपनी गारंटी देने के लिए पूरी तरह तैयार है.कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता 6 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से कांग्रेस की ट्रेडमार्क गारंटी की शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की भी शुरुआत हो जाएगी.

एक दिन पहले ही बीजेपी ने भी अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में रैली और सत्तारूढ़ AAP को निशाने पर लिया. इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी भी अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर चुकी है और लगातार बड़ी गारंटी का ऐलान कर रही है.

अब कांग्रेस भी चुनाव मैदान में अपनी गारंटी के साथ उतरेगी. नेता विपक्ष राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद प्रियंका गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेता दिल्लीवासियों को लुभाने के लिए मुफ्त योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं.सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस दिल्ली वालों को पांच बड़ी गारंटी देगी. ये गारंटी 6 जनवरी से 12 जनवरी तक चरणबद्ध तरीके से लॉन्च की जाएंगी.

1. महिला डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना: कांग्रेस के फोकस में भी महिला वोटर्स हैं. पार्टी दिल्ली चुनाव में जीतने पर 2500-3000 रुपये हर महीने महिलाओं को देने का वादा करने जा रही है.

2. स्वास्थ्य बीमा योजना: दिल्ली में भी कांग्रेस सभी के लिए स्वास्थ्य बीमा को लेकर बड़ा वादा करेगी. हालांकि, योजना के लाभ को लेकर कुछ शर्तें शामिल किए जाने की संभावना है.

3. युवा नौकरी की गारंटी: पहली बार बेरोजगार वोटर्स को लुभाने के लिए कांग्रेस बड़ा दांव खेलने जा रही है. पार्टी बेरोजगार युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप योजना की घोषणा कर सकती है.

4. कांग्रेस चुनाव जीतने पर लेबर क्लास इनकम गारंटी स्कीम की घोषणा भी कर सकती है.

5. सभी के लिए राशन: कांग्रेस शहरी गरीबों के लिए बड़ा ऐलान करने जा रही है. पार्टी AAP से अपने पारंपरिक वोट बैंक को वापस हासिल करने के लिए सभी के लिए राशन पर विचार कर रही है.

इसके अलावा, कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले अपनी गारंटी की साख बनाने के लिए माहौल तैयार कर रही है. दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आतिशी मुख्यमंत्री हैं. राष्ट्रीय राजधानी में 10 साल से AAP की सरकार है. इससे पहले राज्य में कांग्रेस की 15 साल सरकार रही. बीजेपी ने 1993 में पहली बार दिल्ली का विधानसभा चुनाव जीता था

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...