3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिआप लोग बहुत जल्दी समझ गए… पानी को लेकर पीएम मोदी ने...

आप लोग बहुत जल्दी समझ गए… पानी को लेकर पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा कि जमकर लगे नारे

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश हित हमेशा सर्वोपरि है। पिछली सरकारों में स्वार्थ की वजह से फैसले टाले जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब फैसले तुरंत लिए जाते हैं। अब हालात पूरी तरह से बदल गए हैं।

उन्होंने एबीपी नेटवर्क के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आजकल मीडिया में पानी को लेकर काफी चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री के इतना कहते ही कार्यक्रम में जोर-जोर से नारे लगने शुरू हो गए। कुछ सेकेंड रुकने के बाद पीएम मोदी ने फिर बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। लेकिन अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा। भारत के हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा। हालांकि, प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग बहुत जल्दी समझ गए।

डिजिटल इंडिया का भी किया जिक्र
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप याद कीजिए 10 साल पहले जब मैं डिजिटल इंडिया की बात करता था, तब कई लोग बहुत सारी आशंकाए जताते थे, लेकिन आज डिजिटल इंडिया हमारे जीवन का एक सहज हिस्सा बन गया है। सस्ते डेटा और सस्ते मेड इन इंडिया स्मार्टफोन ने नई क्रांति को जन्म दिया है। इससे इज ऑफ लिविंग बढ़ी है। इसने कंटेंट का एक नया संसार बना दिया है। आज गांव में एक अच्छा खाना बनाने वाली महिला मिलियन सब्सक्राइबर्स क्लब में शामिल है।

बैंकिंग सेक्टर होता है इकॉनमी की रीढ़
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे बैंकिग सेक्टर, जो इकॉनमी की रीढ़ होता है। पहले ऐसी कोई समिट नहीं होती थी, जो बैंकों के घाटे पर बात किए बिना पूरी हो जाए। बैंक पहले पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गए थे। आज भारत का बैंकिंग सेक्टर दुनिया के सबसे मजबूत सिस्टम में से एक है। हमारे बैंक प्रॉफिट में हैं।

एक रुपया निकले तो पूरा गरीब के पास पहुंचे
उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश के पूर्व पीएम ने माना था कि अगर सरकार 1 रुपये किसी गरीब को भेजती है तो 85 रुपये लुट जाते हैं। सरकारें बदलती रहीं, लेकिन गरीब को पूरा पैसा मिले, इस दिशा में कोई काम ही नहीं हुआ। अगर दिल्ली से 1 रुपया निकले तो पूरा का पूरा गरीब के खाते में पहुंचना चाहिए। इसके लिए हमने बैंकिंग सिस्टम को मजबूत किया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...