23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलबीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

Published on

भोपाल।

8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा में उत्साहपूर्वक हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन भेल खेल प्राधिकरण, ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन (ऐबू) भोपाल एवं भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
चैंपियनशिप का उद्घाटन भेल के महाप्रबंधक (एचआर) टीयू सिंह एवं भेल खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक विपुल अग्रवाल के मुख्यआतिथ्य एवं उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मप्र बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल चौघुले, भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बीके शिकारी, सचिव जय सिंह तथा चीफ रेफरी बीडी गौर, ऐबू के महासचिव रामनारायण गिरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन (AIBEU) भोपाल की सक्रिय भूमिका रही। अतिथियों का स्वागत ऐबू भोपाल के महासचिव रामनारायण गिरी सहित . शेखर, सुशील सपकाल एवं ऐबू के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में भोपाल के हेमंत गीते ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 वर्ष वर्ग के एकल व युगल दोनों मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। एकल मुकाबले में उन्होंने बैतूल के सुनील को 21-10, 21-15 से पराजित किया, वहीं युगल में अंकित श्रीवास्तव के साथ मिलकर खरगोन के जयेश-हरजीत की जोड़ी को 21-5, 21-11 से हराया।

अन्य मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे—
पुरुष एकल 35 वर्ष वर्ग –
मनोज कुमार (रीवा) ने रोविन को 21-13, 21-17 से हराया।
निशांत (भोपाल) ने अमित (बैतूल) को 21-9, 21-14 से पराजित किया।
मयंक देव (गुना) ने आशीष गुप्ता (भोपाल) को 21-16, 21-17 से हराया।
पुरुष एकल 40 वर्ष वर्ग –
मनीष (इंदौर) ने कमलेश गामित (भोपाल) को 21-16, 21-9 से हराया।
प्रवीण बरथरे (भोपाल) ने शरद (मंडला) को 21-11, 21-16 से पराजित किया।
पुरुष एकल 45 वर्ष वर्ग –
सीमान्त श्रीवास्तव (एमपीबीए) ने आशुतोष (भोपाल) को 21-10, 21-13 से हराया।
पुरुष एकल 50 वर्ष वर्ग –
अंबरीश शर्मा (नरसिंहपुर) ने रविंद्र (नर्मदापुरम) को 21-9, 21-9 से हराया।
रजनीश मारण (भोपाल) ने सुनील मिश्रा (नर्मदापुरम) को 21-15, 21-18 से पराजित किया।
पुरुष एकल 55 वर्ष वर्ग –
नरेश बागड़े (भोपाल) ने प्रवीण (बैतूल) को 18-21, 21-17, 21-12 से हराया।
पुरुष युगल 40 वर्ष वर्ग –
कमलेश गामित–अशोक (भोपाल) ने मनीष–अंशुमान (इंदौर) को 18-21, 21-17, 23-21 से हराया।
पुरुष युगल 50 वर्ष वर्ग –
हबीब हुसैन–दिलीप मेहरा (भोपाल) ने सज़ील–जीआर गंगाले को 21-16, 10-21, 21-19 से पराजित किया।
चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया l

Read Also :- शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...