12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेल0,0,0... लगातार तीसरी बार पहली ही गेंद पर आउट हुए सूर्या, माथे...

0,0,0… लगातार तीसरी बार पहली ही गेंद पर आउट हुए सूर्या, माथे पर लगा कलंक

Published on

चेन्नई

सूर्यकुमार यादव को लगता है किसी की नजर लग चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के लगातार तीसरे मैच में वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। मुंबई और विशाखापत्तनम में मिचेल स्टार्क से LBW आउट होने के बाद चेन्नई वनडे में उन्हें स्पिनर एश्टन एगर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी के साथ सूर्या के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। अब वह वनडे इंटरनेशनल की लगातार तीन पारियों की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।

लो बॉल पर क्लीन बोल्ड
270 रन के लक्ष्य का पीछा करने वाली भारतीय टीम ने सूर्या को छठे नंबर पर भेजा था, क्योंकि पिछले दोनों मैच में वह चौथे नंबर पर आए थे। 36वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली 54 रन बनाकर कैच आउट हुए। ऐसे में सारी निगाहें 32 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज पर आ टिकीं थीं। ऑफ साइड पर तेजी से फेंकी गई शॉर्ट बॉल नीची रह गई, जिसे सूर्या फ्रंटफुट आगे लाकर कट करना चाहते थे, लेकिन बुरी तरह चूक गए।

माथे पर लगा कलंक
मजेदार बात तो ये रही कि एश्टन एगर का यह 10वां यानी आखिरी ओवर था। नौ ओवर में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन लास्ट ओवर में उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो बड़ी मछली फंसाई हालांकि हैट्रिक लेने से चूक गए, जडेजा ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। सचिन तेंदुलकर भी 1994 में लगातार तीन बार बिना खाता खोले 0 पर आउट हुए थे, लेकिन वो उनकी पहली नहीं दूसरी गेंदें थीं। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो लगातार तीन गोल्डन डक दर्ज करने वाले यादव दुनिया के 14वें बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में एलेक स्टीवर्ट, एंड्रयू साइमंड्स और शेन वॉटसन जैसे नाम शामिल हैं।

टोनी ब्लेन (1986) न्यूजीलैंड
एलेक स्टीवर्ट (1989-90) इंग्लैंड
इयान ब्लैकवेल (2003) इंग्लैंड
निकोलस डी ग्रोट (2003) कनाडा
वुसी सिबांडा (2003) जिम्बाब्वे
तिनशे पन्यांगरा (2003) जिम्बाब्वे
एंड्रयू साइमंड्स (2003) ऑस्ट्रेलिया
ब्रेट ली (2009) ऑस्ट्रेलिया
शेन वॉटसन (2009) ऑस्ट्रेलिया
जेम्स नोचे (2010) केन्या
देवेंद्र बिशू (2011) वेस्टइंडीज
एलेक्स क्यूसैक (2012-13) आयरलैंड
ब्लेसिंग मुजरबानी (2021) जिम्बाब्वे
सूर्यकुमार यादव (2023) भारत

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...