13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेल11 चौके, 8 छक्के... जड़ी इंटरनेशनल T20 की फास्टेस्ट सेंचुरी, रोहित से...

11 चौके, 8 छक्के… जड़ी इंटरनेशनल T20 की फास्टेस्ट सेंचुरी, रोहित से भी भयानक बैटर

Published on

नई दिल्ली:

कहते हैं विश्व क्रिकेट सूरमाओं से भरा पड़ा है और यहां रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं। जी हां, टी-20 इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड चूर-चूर हो गया है। नामीबिया के जॉन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने नेपाल में त्रिकोणीय सीरीज के ओपनिंग मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड चूर-चूर
नेपाल के खिलाफ उन्होंने 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस तरह नेपाल के कुशल मल्ला के रिकॉर्ड को एक गेंद से चूर-चूर कर दिया। लॉफ्टी-ईटन ने अपनी पारी में 36 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और आठ छक्के शामिल थे। इस पारी में उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से 92 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी बल्लेबाज की ओर से बाउंड्री से बनाए गए सबसे अधिक रन हैं।

कुशल ने तोड़ा था रोहित-मिलर का रिकॉर्ड
मल्ला ने हांगझोऊ एशियन गेम्स-2023 नेपाल के लिए खेलते हुए मंगोलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था। उस मैच में नेपाल ने 3 विकेट पर 314 रन बनाए थे। यह वही मैच था जिसमें दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 9 गेंदों पर सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया था। बता दें कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा, डेविड मिलर, सुदेश विक्रमसेकरा ने 35-35 गेंदों में शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया था, जिसे कुशल ने तोड़ा था।

जॉन ने 18 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
जॉन के मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया का स्कोर 11वें ओवर में 3 विकेट पर 62 रन था। उस समय लॉफ्टी-ईटन बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने पहली छह गेंदों का सामना करते हुए दो छक्के और एक चौका लगाया और 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।मालन क्रुगर के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 135 रन जोड़कर नामीबिया को 4 विकेट पर 206 रन पर पहुंचा दिया।

ओपनर क्रुगर ने 48 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि 33 गेंदों में शतक जड़ने वाले जॉन को बोहरा ने आउट किया। दूसरी ओर, लॉफी-ईटन गेंदबाजी में भी कमाल किया और तीन ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। नेपाल 19वें ओवर में 186 रन पर आउट हो गया। इस तरह नामीबिया ने 20 रन से यह मैच अपने नाम किया।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...