9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल12 चौके और 9 छक्के... 21 गेंदों में ठोक डाले 102 रन,...

12 चौके और 9 छक्के… 21 गेंदों में ठोक डाले 102 रन, लिस्ट ए के इतिहास की जड़ दी तीसरी सबसे तेज सेंचुरी

Published on

अहमदाबाद

भारतीय घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2024-2025 का आगाज हो गया है। कई युवा भारतीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का हिस्सा हैं। ऐसे में पंजाब के लिए खेलने वाले 26 साल के अनमोलप्रीत सिंह ने इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंद में शतक लगाकर लिस्ट ए के इतिहास की तीसरी सबसे तेज सेंचुरी ठोक डाली। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम है। उन्होंने 29 गेंद में यह कारनामा किया था। वहीं दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज एडी डिविलियर्स हैं। उन्होंने 31 गेंद में सेंचुरी ठोकी थी।

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ किया यह कारनामा
विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब का सामना अरुणाचल प्रदेश से हुआ। अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली पंजाब ने अरुणाचल प्रदेश को बड़ी आसानी के साथ 9 विकेट से हरा दिया। पंजाब की इस जीत में अनमोलप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर अनमोलप्रीत सिंह बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। कप्तान अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद सिंह ने तहलका मचा दिया। 165 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अनमोलप्रीत ने गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने सिर्फ 35 बॉल में शतक लगाया।

सेंचुरी लगाने के बाद अनमोलप्रीत आउट नहीं हुए। वह टीम को मैच जिताकर अंत तक नाबाद रहे। 255 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अनमोलप्रीत ने 45 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 9 छक्के उड़ाए। इस तरह उन्होंने सिर्फ 21 गेंद में 102 रन बाउंड्री से बना डाले। बता दें कि अनमोलप्रीत भारत की तरफ से लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रहे अनसोल्ड
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अनमोलप्रीत सिंह आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। लेकिन उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। हालांकि अनमोलप्रीत सिंह आईपीएल खेल चुके हैं। सिंह ने 2021 में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 9 मैचों में 139 रन बनाए हैं। वह अब तक मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...