7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेल3 मैच में 13 छक्के-16 चौके, एक शतक-एक अर्धशतक... भारत के लिए...

3 मैच में 13 छक्के-16 चौके, एक शतक-एक अर्धशतक… भारत के लिए किलर बने मिलर

Published on

लखनऊ

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले इस खब्बू बल्लेबाज ने अब भारत की नाक में दम कर रखा है। भारत दौरे पर आई साउथ अफ्रीकी टीम के लिए वह लगातार रन बना रहे हैं। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले टी-20 को छोड़ दिया जाए तो वह हर मैच में जलवा दिखा रहे हैं। गुवाहाटी, इंदौर टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने महफिल लूटी है।

लगातार तीसरे मैच में बोला बल्ला
लखनऊ में गुरुवार रात पहले वनडे में जब डेविड मिलर क्रीज पर आए तो साउथ अफ्रीकी टीम मुश्किल में थी। 22.1 ओवर में बिश्नोई ने डी कॉक (48) को एलबीडब्ल्यू कर दिया। छठे नंबर पर आए डेविड मिलर ने क्लासेन के साथ मिलकर 30 ओवर में टीम को चार विकेट के नुकसान पर 164 रन पर पहुंचा दिया। इस बीच, मिलर ने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ क्लासेन ने भी 52 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जिससे प्रोटियाज का स्कोर 40 ओवर में 249 रन पर पहुंच गया। मिलर ने 63 गेंदों में 75 रन बनाए।

33 वर्षीय डेविड मिलर ने गुवाहाटी में चौके-छ्क्के की बरसात की थी। 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 47 गेंद में नाबाद 106 रन बनाए थे। इस दौरान 8 चौके, 7 छक्के उड़ाए थे, लेकिन टीम मैच और सीरीज हार बैठी थी। इंदौर में हुए तीसरे और आखिरी मैच में भी उनका विस्फोटक अंदाज देखने को मिला, तब डेविड ने सिर्फ 5 गेंद में 19 रन बनाए थे। सिर्फ 4 मिनट की बल्लेबाजी में 380.00 की स्ट्राइक रेट से 3 छक्के उड़ाए थे। लखनऊ वनडे में भी मुश्किल हालात थे, यहां 5 चौके और 3 छक्के जमाए। इस तरह लगातार तीन मैच में उन्होंने एक शतक, एक अर्धशतक के साथ 13 छक्के और 16 चौके जमाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...