9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेल16 साल के चेस प्लेयर प्रज्ञानानंद का कमाल, पैरासिन ओपन का जीता...

16 साल के चेस प्लेयर प्रज्ञानानंद का कमाल, पैरासिन ओपन का जीता खिताब

Published on

पैरासिन (सर्बिया),

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद का शानदार प्रदर्शन जारी है. प्रज्ञानानंदा ने शनिवार को पैरासिन ओपन ‘ए’ शतरंज टूर्नामेंट 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस 16 साल के खिलाड़ी ने नौ दौर के मुकाबले में आठ अंक हासिल किए. पूरे प्रतियोगिता के दौरान प्रज्ञानानंदा ने अजेय रहे और उन्होंने आधे अंक की बढ़त के साथ जीत दर्ज की.

प्रेडके ने हासिल किया दूसरा स्थान
एलेक्जेंडर प्रेडके 7.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे. अलीशर सुलेमेनोव और भारत के एएल मुथैया ने एक समान सात अंक हासिल किए लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर कजाकिस्तान के सुलेमेनोव ने तीसरा स्थान हासिल किया. भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर वी प्रणव का अभियान अंतिम दौर में प्रेडके से हार के बाद 6.5 अंकों के साथ समाप्त हुआ. ग्रैंडमास्टर अर्जुन कल्याण (6.5 अंक) सातवें स्थान पर रहे.

आगामी शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने की तैयारी कर रहे प्रज्ञानानंदा ने भारत की महिला ग्रैंडमास्टर श्रीजा शेषाद्री, लचेजर योर्डानोव (बुल्गारिया), काजीबेक नोगेरबेक (कजाकिस्तान), हमवतन कौस्तव चटर्जी, आर्यस्तानबेक उराजेव (कजाखस्तान) पर शुरुआती छह मैचों में लगातार जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया. प्रेडके ने सातवें दौर में उन्हें बराबरी पर रोका. उन्होंने इसके बाद आठवें दौर में अर्जुन कल्याण को शिकस्त दी और फिर नौवें दौर में सुलेमेनोव के साथ उनका मुकाबला बराबरी पर छूटा.

2018 में मिली थी ग्रैंडमास्टर की उपाधि
चेन्नई के रहने वाले प्रज्ञानानंद ने 2018 में प्रतिष्ठित ग्रैंडमास्टर का तमगा हासिल किया था. प्रज्ञानानंद यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के और उस समय दुनिया में दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे. भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आंनद ने इस खिलाड़ी का मार्गदर्शन किया है. प्रज्ञानानंद को क्रिकेट पसंद है और उन्हें जब भी समय मिलता है तो वह मैच खेलने के लिए जाते हैं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...