24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेल18 चौके और 4 छक्के... हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से मचाया तांडव,...

18 चौके और 4 छक्के… हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से मचाया तांडव, अंग्रेजों पर कहर बनकर टूटीं

Published on

कैंटरबरी

भारत महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे (IND vs ENG) पर वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला कैंटरबरी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच में तूफानी शतक जड़ दिया है।50 ओवर में भारत ने 5 विकेट पर 333 रन का स्कोर खड़ा किया। यह इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का वनडे में सबसे बड़ा और महिला वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

143 रनों की खेली पारी
हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में 143 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 100 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अगली 11 गेंदों पर उन्होंने 43 रन ठोक दिए। यह वनडे क्रिकेट में उनका 5वां शतक है। वह इंग्लैंड में महिला वनडे में शतक लगाने वाली एशिया की पहली कप्तान हैं। उनकी यह वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले इंग्लैंड में 2017 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की पारी खेली थी। 2022 में भी उनका यह दूसरा शतक है। वर्ल्ड कप में हमनप्रीत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 109 रन बनाए थे।

आखिरी 3 ओवर में 63 रन बने
भारतीय टीम का स्कोर 47 ओवर के बाद 5 विकेट पर 271 रन था। इंग्लैंड के लिए फ्रेया केंप 48वें ओवर लेकर आईं। इस ओवर में उन्होंने 5 वाइड गेंदें फेंकी और कुल 26 रन खर्च किए। 49वां ओवर अनुभवी सोफी एक्लेस्टोन ने डाला था। इस ओवर में 17 रन बने। आखिरी ओवर एक बार फिर केंप ने डाला। इस ओवर में हरमनप्रीत कौर ने 3 चौके और एक छक्का लगाया और भारत ने 19 रन बटोरे। छठे विकेट के लिए हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के साथ 24 गेंदों पर 71 रन जोड़े।

हरलीन देओल ने भी जड़ी फिफ्टी
भारत के लिए हरलीन देओल ने भी 72 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए लौरेन बेल ने 10 ओवर में 79 और केंप ने 10 ओवर में 82 रन दिए। सिर्फ चार्लोट डीन ने ही 6 की इकोनॉमी से रन खर्च किए।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...