10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेल26 साल के बल्लेबाज का धमाल, जड़े लगातार 5 शतक, बनाया वर्ल्ड...

26 साल के बल्लेबाज का धमाल, जड़े लगातार 5 शतक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली,

क्रिकेट फैन्स इस वक्त भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में व्यस्त हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा धमाका हुआ है. 26 साल के नारायण जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार 5 पारियों में शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. लिस्ट-ए क्रिकेट में वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.

सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश का मुकाबला हुआ. इस मैच में तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी की और ओपनिंग करने आए नारायण जगदीशन ने शानदार सेंचुरी जड़ दी. रिपोर्ट लिखे जाने तक वह 77 बॉल में 102 रन बनाकर नाबाद थे, जिसमें उनके नाम 9 चौके, 3 छक्के शामिल थे.इस सीजन में नारायण का बल्ला जमकर बोल रहा है, उनकी पिछली पांच पारियां देखें तो हर पारी में उन्होंने सेंचुरी जड़ी है. यह एक बड़ा रिकॉर्ड है, जो उन्होंने अपने नाम किया.

• बनाम आंध्र प्रदेश- 114*, 13 नवंबर
• बनाम छत्तीसगढ़- 107, 15 नवंबर
• बनाम गोवा- 168, 17 नवंबर
• बनाम हरियाणा- 128, 19 नवंबर
• बनाम अरुणाचल प्रदेश- 102*, 21 नवंबर

लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार पारियों में शतक
• नारायण जगदीशन- 5 शतक
• कुमार संगाकारा- 4 शतक
• एल्वीरो पीटरसन- 4 शतक
• देवदत्त पड्डिकल- 4 शतक

कौन हैं नारायण जगदीशन?
26 साल के नारायण घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं, साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी दिख चुके हैं. नारायण तमिलनाडु के लिए विकेटकीपिंग के साथ-साथ ओपनिंग का जिम्मा संभालते हैं, उन्होंने अभी तक 41 लिस्ट-ए मैच में 45 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं और अभी तक सिर्फ 7 ही मैच खेल पाए हैं. इनमें नारायण के नाम सिर्फ 73 रन ही हैं.

क्या होता है लिस्ट-ए क्रिकेट?
लिस्ट-ए मैच क्रिकेट के सीमित ओवर (एक दिवसीय) का एक प्रारूप है. लिस्ट-ए क्रिकेट के खेल में ओवरों की सीमा 40 से 60 ओवरों तक हो सकती है. लिस्ट-ए क्रिकेट में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट, सीमित ओवरों के घरेलू क्रिकेट और वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी शामिल हैं, जिन्हें ICC द्वारा आधिकारिक ODI (वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट) का दर्जा नहीं मिला है. अधिकांश क्रिकेट खेलने वाले देशों में लिस्ट-ए क्रिकेट के अलग-अलग रूप हैं, जैसे भारत में विजय हजारे ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी. इसी तरह इंग्लैंड में रॉयल लंदन वन-डे कप और ऑस्ट्रेलिया में जेएलटी वन-डे कप मशहूर हैं.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...