8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल4, 4, 6, 4... लिटन दास ने लगाई नसीम शाह की क्लास,...

4, 4, 6, 4… लिटन दास ने लगाई नसीम शाह की क्लास, छक्का तो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा

Published on

रावलपिंडी

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 448 रन बनाए। बांग्लादेश ने भी जोरदार पलटवार किया है। टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 316 रन बना लिए हैं। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शदनाम इस्लाम शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 93 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास के बल्ले से भी अर्धशतक निकले।

लिटन ने नसीम शाह को कूटा
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने पाकिस्तान के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल नसीम शाह की कुटाई कर दी। 89वें ओवर में लिटन ने चौके के साथ शुरुआत की। दूसरे गेंद पर भी उन्होंने चौका मारा। तीसरे गेंद पर कोई रन नहीं बना लेकिन चौथी गेंद पर उन्होंने छक्का मार दिया। राउंड द विकेट से शाह ने शरीर पर गेंद डाली लेकिन पुल करके छक्का मार दिया। गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। 5वीं गेंद पर भी उन्होंने चौका मारा और इस तरह ओवर में कुल 18 रन बने।

52 गेंदों पर लिटन दास की फिफ्टी
लिटन दास ने इस पारी में 52 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। नसीम शाह के ओवर से पहले वर 47 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे थे। अगली 5 गेंदों पर 18 रन बनाकर उन्होंने 52 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। दिन का खेल खत्म होने के समय लिटन दास 52 रन बनाकर नाबाद थे। 58 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके के साथ ही एक छक्का भी मारा है।

पाकिस्तान के पास 132 रन की बढ़त
बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 316 रन बना लिए हैं। लिटन दास के साथ मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। रहीम ने अभी तक 122 गेंदों पर 55 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के पास पहली पारी में 132 रनों की बढ़त है। चार पेसर बॉलर के साथ पाकिस्तान यह मुकाबला खेल रही है। शाहीन अफरीदी को अभी तक सफलता नहीं मिली। खुर्रम शहजाद ने दो जबकि नसीम शाह और मोहम्मद अली ने एक-एक विकेट लिया है। पार्ट टाइमर सईम आयूब को भी एक सफलता मिली।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...