14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेल4 मैच 5 रन... सीएसके के खिलाफ डक पर आउट होकर हिटमैन...

4 मैच 5 रन… सीएसके के खिलाफ डक पर आउट होकर हिटमैन रोहित के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Published on

चेन्नई

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला 6 मई शनिवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। एलक्लासिको में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए पारी का आगाज किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम की 3 विकेट महज 14 रन पर ही गिर गई। वहीं एमआई के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर डक पर आउट हो गए। हिटमैन की फॉर्म अब मुंबई के लिए चिंता का विषय बन गईहै।

रोहित शर्मा एक बार फिर शून्य पर हुए आउट
आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। उनकी फॉर्म अब मुंबई इंडियंस के लिए सिर दर्द बन गई है। रोहित पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ भी शून्य पर आउट हुए थे। हिटमैन ने पिछले 4 मैचों में आईपीएल में सिर्फ 5 रन बनाए हैं। इसके अलावा बात करें इस पूरे सीजन की तो, रोहित ने 10 मैच में महज 184 रन बनाए हैं।

हिटमैन के नाम दर्ज हुआ आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शून्य पर आउट होकर रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा डक यानी शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित के नाम अब आईपीएल में 16 डक हैं, जोकि किसी भी खिलाड़ी द्वारा आईपीएल में सबसे ज्यादा हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं, जिनके नाम आईपीएल में 15 डक हैं।

डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले टीम इंडिया की टेंशन बने कप्तान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से ओवल के मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस महामुकाबले के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा भी कर दी है। लेकिन इस बड़े फाइनल से पहले खुद कप्तान रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के लिए टेंशन की वजह बन गए हैं। रोहित का बल्ला ना चलना भारत के लिए बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं है। उनका फाइनल से पहले फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर रोहित आने वाले मैचों में वापसी लय में नहीं लौटे तो भारत को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में काफी मुश्किलें हो सकती हैं।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...