14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल1 ओवर में 43 रन... ऐसी मार पड़ी कि बॉलिंग करना भूल...

1 ओवर में 43 रन… ऐसी मार पड़ी कि बॉलिंग करना भूल गया गेंदबाज, बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

Published on

ब्राइटन:

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने काउंटी चैम्पियनशिप मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रॉबिन्सन एक ओवर 43 रन देकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दाएंहाथ के गेंदबाज रॉबिन्सन ने इंग्लैंड के लिए 2021 में डेब्यू के बाद 20 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने होव में यहां ससेक्स के लिए खेलते हुए लीसेस्टरशर के खिलाफ डिवीजन दो मैच में अपना ओवर पूरा करने के लिए कुल नौ गेंद फेंकी जिन पर 43 रन बने।

लीसेस्टरशर के लुईस किम्बर ने रॉबिन्सन पर पांच छक्के (तीन नोबॉल पर लगे), तीन चौके और एक रन से 43 रन बनाए। यह लीसेस्टर की दूसरी पारी का 59वां ओवर था तब किम्बर 56 गेंद में 72 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। लीसेस्टरशर ने ससेक्स को 446 रन का लक्ष्य दिया। रॉबिन्सन के इस ओवर के पूरा होने के बाद किम्बर ने 65 गेंद में नाबाद 109 रन बना लिए थे। बेन कॉक्स दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

रॉबिन्सन पारी में अपने स्पेल का 13वां ओवर करने आए थे, लेकिन लगातार नो बॉल के कारण उनका ओवर 9 गेंद का हो गया। इस तरह रॉबिन्सन ने इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन लुटाने रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज एलेक्स ट्यूडर के 38 रन देने के ओवर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 1998 में सरे बनाम लंकाशर मैच में एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने ट्यूडर के ओवर में 34 रन बनाये थे।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर 1990 में डाला गया था। वेलिंगटन और कैंटरबरी के बीच शेल ट्रॉफी मैच के दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ ब्रेक गेंदबाज वर्ट वांस ने 77 रन लुटाए थे जिन्होंने उस ओवर में 17 नोबॉल फेंकी थीं। वांस ने न्यूजीलैंड के लिए चार टेस्ट और आठ वनडे खेले हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...