19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeखेल4W,4,4,4,4,4,4... एक ओवर में छह चौके, जगदीशन ने मैदान में 'आग' लगी...

4W,4,4,4,4,4,4… एक ओवर में छह चौके, जगदीशन ने मैदान में ‘आग’ लगी दी

Published on

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में राजस्थान और तमिलनाडु के बीच खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान एन. जगदीशन खतरनाक लय में नजर आए। नारायण जगदीशन हर गेंद को हिट करने के मूड में थे तभी उन्होंने तेज गेंदबाज अमन सिंह शेखावत के ओवर में लगातार छह चौके जड़ दिए। विकेटकीपर जगदीशन ने 52 गेंद में 65 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

W4,4,4,4,4,4,4 वाला ओवर
यह पारी के दूसरे ही ओवर में हुआ, जिसकी पहली गेंद वाइड थी और बाउंड्री के लिए चली गई। स्कोरबोर्ड में बिना किसी गेंद के पांच रन जुड़ने के बाद जगदीशन ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पर अटैक शुरू कर दिया और उनकी सभी छह गेंदों पर चौके लगाए। दाएं हाथ के तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने लेग और ऑफ साइड दोनों एरिया में बराबर अटैक किया। इस ओवर में कुल 29 रन आए।

फिर भी हार गया तमिलनाडु
जगदीशन ने धमाकेदार शुरुआत के साथ तमिलनाडु को रन चेज में आगे बढ़ाया। मगर लगातार अंतराल में विकेट गिरते गए। बाबा इंद्रजीत (37), विजय शंकर (49), मोहम्मद अली (34) ने मिडिल ऑर्डर में अच्छी पारियां खेली। मगर फिर भी लक्ष्य से 19 रन दूर रह गए। छह गेंद में लगातार छह चौके खाने वाले अमन शेखावत ने 8.1 ओवर में 60 रन देकर तीन विकेट लिए।

वरुण चक्रवर्ती ने झटके थे छह विकेट
इससे पहले राजस्थान के लिए ओपनर अभिजीत तोमर ने 125 गेंदों में 111 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वरुण चक्रवर्ती ने नौ ओवर में 52 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे राजस्थान ने 267 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु 47.1 ओवर में 248 रन पर ऑलआउट हो गया।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...