18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेल8 रन के अंदर ग‍िरे इंग्लैंड के 5 विकेट, कुलदीप ने 'लकी...

8 रन के अंदर ग‍िरे इंग्लैंड के 5 विकेट, कुलदीप ने ‘लकी ग्राउंड’ में मचाई तबाही, ऐसे पलट गया पूरा मैच

Published on

धर्मशाला ,

धर्मशाला में भारतीय स्प‍िनर्स ने इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी की धज्ज‍ियां उड़ा दी. इस मैच में भी मेहमान टीम महज 57.4 ओवर्स में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई. मैच में कुलदीप यादव ने पांच विकेट हास‍िल किए, वहीं 100वां टेस्ट खेल रहे रव‍िचंद्रन अश्व‍िन को भी चार व‍िकेट ल‍िए, एक व‍िकेट रवींद्र जडेजा को म‍िला.

धर्मशाला में पांचवें टेस्ट मैच का आज (7 मार्च) पहला दिन है. मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की सधी शुरुआत देखकर लगा कि स्टोक्स का यह फैसला सही है, पर कुलदीप यादव ने पूरा मैच पलटकर रख दिया.

इंग्लैंड की टीम एक समय मैच के पहले दिन बेहद जबरदस्त फॉर्म में दिख रही थी. लेकिन फ‍िर 8 रनों के अंदर ही इंग्लैंड की टीम 5 विकेट धराशायी हो गए. खास बात यह रही कि जिन कुलदीप यादव को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो खेलेंगे या नहीं, उन्होंने ही पहले दिन पूरा मैच भारतीय टीम की झोली में कर दिया.

इस मैच में टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट (27) ने जैक क्राउली (79) के साथ मिलकर शानदार शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े. यहीं से कुलदीप यादव का जादू शुरू हुआ. उन्होंने पहले बने डकेट को आउट किया. फ‍िर उन्होंने ओली पोप (11) को अपनी फ‍िरकी के जाल में फंसाकर आउट किया. इस तरह इंग्लैंड को 100 रन के स्कोर पर झटका लगा.

एक समय इंग्लैंड टीम ने महज 2 विकेट पर 137 रन बना लिए‍ थे, फ‍िर इसी स्कोर पर तीसरा विकेट जैक क्राउली के रूप में कुलदीप यादव ने गिराया. जैक क्राउली के 79 रन आउट होते ही इंग्लैंड का पूरा बल्लेबाजी क्रम भरभरा गया. फ‍िर 175 के स्कोर पर 100 टेस्ट खेल रहे जॉनी बेयरस्टो (29) को भी कुलदीप यादव ने आउट कर चौथी सफलता दर्ज की. इसके बाद तो इंग्लैंड की टीम ‘तू चल मैं आया’ वाली तर्ज पर आ गई. इसी स्कोर पर यानी 175 पर जो रूट (26), बेन स्टोक्स (0) क्रमश: रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का श‍िकार बने. बेन स्टोक्स को आउट करते ही कुलदीप यादव ने पांच विकेट पूरे किए.

इसके बाद आर अश्व‍िन का जादू चला उन्होंने 183 के स्कोर पर पहले टॉम हार्टले (06) और फ‍िर मार्क वुड (0) को निपटा द‍िया. यानी 175 के स्कोर से 183 तक आते-आते 8 रनों के अंदर इंग्लैंड के 5 विकेट धराशायी हो गए.

इंग्लैंड टीम का स्कोरकार्ड 

ख‍िलाड़ी रन   गेंदबाज   व‍िकेट पतन
बेन डकेट  27  कुलदीप यादव  64-1
ओली पोप  11  कुलदीप यादव  100-2
 जैक क्राउली  79  कुलदीप यादव  137-3
 जॉनी बेयरस्टो  29  कुलदीप यादव  175-4
 जो रूट  26  रवींद्र जडेजा  175-5
 बेन स्टोक्स  00  कुलदीप यादव   175-6
 टॉम हार्टले  06  आर अश्व‍िन   183-7
 मार्क वुड  00  आर अश्व‍िन   183-8
 बेन फोक्स  00  आर अश्व‍िन   218-9
 जेम्स एंडरसन  00  आर अश्व‍िन   218-10

कुलदीप यादव का लकी ग्राउंड है धर्मशाला
धर्मशाला का यह मैदान एक तरह से भारतीय टीम और चाइनामैन गेंदबाज के रूप में पहचाने जाने वाले कुलदीप यादव के लिए लकी रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक एक ही टेस्ट मैच खेला है, जिसमें जीत दर्ज की है. यह मुकाबला मार्च 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था. इसमें अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसी मुकाबले में तब स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने टेस्ट में डेब्यू भी किया था. अपने डेब्यू टेस्ट में कुलदीप ने पहली पारी में 4 विकेट लिए थे. जबकि दूसरी पारी में कोई सफलता नहीं मिली थी.

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...