11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeखेल6, 6, 6, 6, 6... रिंकू सिंह ने असंभव को किया संभव,...

6, 6, 6, 6, 6… रिंकू सिंह ने असंभव को किया संभव, KKR को आखिरी ओवर में यूं दिलाई जीत

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने वो कर दिया है, जो अभी तक नहीं हुआ था। कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए गुजरात के खिलाफ आखिरी 5 गेंदों पर 28 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर रिंकू सिंह थे। रिंकू ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के मारकर अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। गुजरात के कप्तान राशिद खान ने आखिरी ओवर यश दयाल को दिया था। केकेआर को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। अभी तक आईपीएल इतिहास में आखिरी ओवर में इतना रन चेज नहीं हुआ था। हम आपको बताते हैं कि आखिरी ओवर का रोमांच कैसा रहा।

पहली गेंद: केकेआर को आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर उमेश यादव थे। उन्होंने धीमी गति की गेंद पर एक रन लिया।

दूसरी गेंद: यश दयाल ने यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस फेंकी। रिंकू ने इसे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।

तीसरी गेंद: इस बार भी दयाल ने फुट टॉस डाल दी। गेंद पैड की तरफ थी और रिंकू ने इसे बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ छक्के के लिए भेजा।

चौथी गेंद: यश दयाल ने फिर वहीं गलती की। इस बार भी उन्होंने फुल टॉस फेंका। यह गेंद लॉन्ग ऑफ पर छक्के के लिए गई।

पांचवीं गेंद: इस बार यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले यश ने धीमी गति की गेंद डाली लेकिन रिंकू तैयार थे। उन्होंने गेंद आने का इंतजार किया और लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया।

छठी गेंद: अब एक गेंद पर केकेआर को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे। यश ने धीमी गति की शॉट गेंद डाली। इस बार रिंकू ने इसे सामने की तरफ मारकर छक्के के लिए भेज दिया। इसके साथ ही केकेआर ने मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम किया।

आईपीएल मुकाबले के आखिरी ओवर में हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
29 रन: केकेआर बनाम GT, अहमदाबाद 2023
23 रन: RPS बनाम PBKS, विशाखापट्टनम 2016
22 रन: GT बनाम SRH, मुंबई 2022

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...