3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल6 गेंद, 0 रन, 3 विकेट... पुणे में शाकिब महमदू की आंधी,...

6 गेंद, 0 रन, 3 विकेट… पुणे में शाकिब महमदू की आंधी, टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

Published on

पुणे:

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज शाकिब महमूद ने धमाकेदार शुरुआत की। वीजा कारणों से देरी से पहुंचने वाले शाकिब को सीरीज के चौथे टी20 मैच में खेलने का मौका मिला। मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला था, जिसे शाकिब ने पूरी तरह से सही साबित करके दिखा दिया। शाकिब ने अपने पहले ही ओवर में भारतीय टीम के तीन टॉप के बल्लेबाज को आउट कर दिया।

शाकिब अपने स्पेल की पहली गेंद पर संजू सैमसन का विकेट हासिल किया। संजू के आउट होने के बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। तिलक वर्मा भी शाकिब के पहले गेंद का सामना करते हुए जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच आउट हो गए। हालांकि, शाकिब ने लगातार तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक तो पूरी नहीं की, लेकिन आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को आउट कर टीम इंडिया को तीसरा झटका दे दिया।

पहली बार भारत ने 2 ओवर में गंवाए 3 विकेट
शाकिब महमूद ने जिस तरह से गेंदबाजी की शुरुआत की वह बहुत ही घातक रहा। टीम इंडिया के टी20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पहले दो ओवर में ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। इस तरह टीम इंडिया की टी20 फॉर्मेट में यह अब तक की यह सबसे खराब शुरुआत में से एक हैं। हालांकि, इसके बाद अभिषेक शर्मा और रिंकू ने मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाला और स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाने का किया।

बता दें कि सीरीज में इससे पहले तीन मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारतीय टीम ने शुरू के दो मुकाबले में जीत हासिल कर दमदार शुरुआत की थी, लेकिन राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में मेहमान टीम ने दमदार वापसी करते हुए जीत हासिल कर सीरीज को रोमांचक बना दिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...