15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल6 गेंद 3 रन 3 विकेट! पंजा खोलकर शर्मा जी ने मचाई...

6 गेंद 3 रन 3 विकेट! पंजा खोलकर शर्मा जी ने मचाई तबाही, घुटने पर आ गया मुंबई इंडियंस

Published on

जयपुर:

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा दिया। संदीप ने मुंबई के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन खर्च किए और 5 सफलता हासिल की। संदीप की इस बेहतरीन गेंदबाजी के कारण ही मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में सिर्फ 179 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

मुंबई के खिलाफ संदीप शर्मा का पहला शिकार ईशान किशन बने थे। ईशान किशन तो संदीप के खिलाफ ऐसा गच्चा खाए कि वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। ईशान विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हुए। संदीप शर्मा का कहर आना तो अभी बांकी ही था। मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी संदीप शर्मा को हल्के में लेने की भूल कर बैठे और रोवमैन पॉवेल के हाथों वह कैच आउट हुए। पहले दो ओवर में ही संदीप ने दो बड़े विकेट निकाल कर मुंबई की कमर तोड़कर दी

अंतिम ओवर में संदीप ने लिए 3 विकेट
संदीप शर्मा मुंबई के खिलाफ पारी के अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा घातक साबित हुए। राजस्थान के लिए पारी का आखिरी ओवर करने आए संदीप ने कुल तीन विकेट लिए। पारी के पहली ही दो गेंद पर उन्होंने तिलक वर्मा और फिर गेराल्ड कोएट्जी को आउट कर दिया। इसके बाद उनका पांचवां शिकार बने बने टीम डेविड। राजस्थान के लिए इस ओवर में संदीप ने सिर्फ 3 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

राजस्थान ने मुंबई को 179 रन पर रोका
राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, उनका ये फैसला उल्टा पड़ गया। बल्लेबाजी में टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन तिलक वर्मा के 65 और निहाल बढ़ेरा के 49 रनों की पारी से मुंबई जैसे-तैसे 179 रन बनाने में सफल रही।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...