5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल6 महीने में 6 जख्म... गंभीर की कोचिंग में डूबी लुटिया, रोहित-विराट...

6 महीने में 6 जख्म… गंभीर की कोचिंग में डूबी लुटिया, रोहित-विराट के पीछे छिप नहीं सकते

Published on

भारत का लगातार तीसरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने का सपना टूट गया। 10 साल के बाद टीम इंडिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हार चुकी है। पांच मैच की सीरीज का फैसला 3-1 से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में हुआ। भारत की इस शर्मनाक हार के जिम्मेदार जितने रोहित-विराट हैं, उतना ही टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ। बीसीसीआई के टॉप अधिकारियों को इस बात पर सोचना चाहिए कि हेड कोच गौतम गंभीर सभी फॉर्मेट में जिम्मेदारी संभालने के लिए सही व्यक्ति हैं या नहीं।

अड़ियल रवैये ने बिगाड़ा ड्रेसिंग रूम का माहौल?
गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने इस सीजन में 10 में से छह टेस्ट गंवाए हैं। इसके अलावा टीम को श्रीलंका में वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। अगर कोहली और रोहित को जिम्मेदार ठहराया जाता है तो गंभीर को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ा जा सकता क्योंकि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। हेड कोच का जिद्दी रवैया सभी को पता है और इससे ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी उनके साथ बहुत सहज नहीं हो पा रहे हैं।

गंभीर की कोचिंग में छह टेस्ट हारा भारत
गंभीर की कोचिंग में भारत ने 10 टेस्ट खेले, जिसमें सिर्फ तीन जीते। छह हार और एक ड्रॉ के साथ टीम का विनिंग परसेंट सिर्फ 30% रहा। तीन वनडे में भारत एक भी मैच नहीं जीता, उसे दो में हार मिली जबकि एक मुकाबला बेनतीजा था। टी-20 इंटरनेशनल में टीम का रिकॉर्ड परफेक्ट है। छह में से छह मैच भारत ने जीते।

सीरीज में हुई कई अजीबोगरीब चीजें
ब्रिस्बेन के बाद रविचंद्रन अश्विन का संन्यास और रोहित का खुद को बाहर करने का फैसला अचानक हुआ। किसी खिलाड़ी की रणनीति के साथ छेड़छाड़ करना मैनेजमेंट का सबसे अच्छा तरीका नहीं है जैसा कि ऋषभ पंत ने कई बार बहुत सावधान रहकर दिखाया, जिससे उनका नेचुरल खेल बिगड़ा। टीम की बैटिंग तो घटिया थी कि लेकिन तेज और स्पिन गेंदबाजी दोनों ही नेशनल सिलेक्शन कमिटी और टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब होंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...