13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेल'एक बुरा मैच तय नहीं करता...', सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा का...

‘एक बुरा मैच तय नहीं करता…’, सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा का बयान

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होनी है. गुरुवार को एडिलेड में होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयार हैं और अब नज़र है कि क्या भारतीय टीम फाइनल में पहुंच पाती है. इस मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी रणनीति का खुलासा किया.

कप्तान रोहित शर्मा ने यहां अलग-अलग मसलों पर बात की, उन्होंने सेमीफाइनल को लेकर कहा कि यह हमारे लिए एक बड़ा मौका है, हम एक लंबी प्रक्रिया से होते हुए यहां तक पहुंचे हैं और हम इसपर फोकस करते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं. हमें बेहतर गेम खेलना होगा.

कप्तान ने यहां पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का भी जिक्र किया. रोहित बोले कि हमने जिस तरह का खेल खेला है, उसपर हम गर्व करते हैं. इस ग्रुप से दो बढ़िया टीम बाहर निकल गई हैं, ऐसे में हमें आगे बेहतर करना होगा. एक बुरा मैच तय नहीं करता है कि आप कैसे हो.

सिर्फ अफ्रीका से हारा था भारत
आपको बता दें कि टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 स्टेज में एक ही हार झेलनी पड़ी है. टीम इंडिया ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश को मात दी थी, जबकि साउथ अफ्रीका से उसे हार झेलनी पड़ी थी. अब भारत को इंग्लैंड से एडिलेड में सेमीफाइनल में भिड़ना है. टीम इंडिया करीब 3 दशक के बाद आईसीसी के किसी नॉकआउट मैच में इंग्लैंड के सामने होगी. ऐसे में इस मुकाबले पर हर किसी की नज़रें टिकी हैं.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...