16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलविराट कोहली को गालियां दी और एमएस धोनी संग मुस्कुराते रहे, नवीन-उल-हक...

विराट कोहली को गालियां दी और एमएस धोनी संग मुस्कुराते रहे, नवीन-उल-हक तेरे कितने किरदार!

Published on

मशहूर कवि और लेखक हरिवंशराय बच्चन की ये पंक्तियां, शायद नवीन-उल-हक पर एकदम फिट बैठती है। नवीन-उल-हक यानी अफगानिस्तान का वह प्लेयर जो चंद रोज पहले दुनिया के लिए अनजान था, लेकिन आईपीएल 2023 में 1 मई की रात विराट कोहली से टकराते ही सुर्खियों में आ गया। लखनऊ की ओर से खेलने वाले इस मीडियम पेसर ने विराट पर अभद्रता का आरोप लगाया और उन्हीं के जवाब में पलटवार का दावा किया। अब महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी एक मुस्कराती हुई तस्वीर सामने आई है। जिसके बाद तो फैंस यही कह रहे हैं कि वाह रे नवीन! तेरे कई रूप।

पूरे विवाद के बाद 23 वर्षीय नवीन-उल-हक का एक बयान भी सामने आया था, जिसमें वह यह कहते नजर आए थे, ‘भारत आईपीएल में खेलने आया हूं, किसी की गाली खाने नहीं।’ नवीन-उल-हक के इस बयान को विराट कोहली के लिए जवाब माना गया। नवीन ने आगे कहा कि अगर कोई मुझे कुछ कहेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। मैं चुप नहीं रह सकता। ये मेरे डीएनए में है।

विराट कोहली को यह समझना होगा कि उनका स्तर क्या है। नवीन-उल-हक जैसे किसी नौसिखिए से भिड़ जाना उनके कद के खिलाड़ी को शोभा नहीं देता। उन्होंने कई साल तक लगातार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की है। कई वर्ल्ड कप में टीम को लीड किया है। उनके नाम हजारों रन और कई शतक हैं। बच्चे-युवा उन्हें आत्मसात करते हैं। अपना आदर्श मानते हैं। सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ इसलिए महान नहीं कहलाते कि उन्होंने मैदान पर झंडे गाड़ें बल्कि इसलिए ग्रेट हैं कि उन्होंने जेंटलमेंस गेम की प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...