17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलअफगानी चाप, गाय का गोबर... अमित मिश्रा ने कर दी पाक अभिनेत्री...

अफगानी चाप, गाय का गोबर… अमित मिश्रा ने कर दी पाक अभिनेत्री की बोलती बंद

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम एशिया कप 2022 (Asia Cup) से बाहर हो गई है। बुधवार को पाकिस्तान के हाथों अफगानिस्तान की हार के साथ ही टीम इंडिया का सफर समाप्त हो गया। अगर अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिलती तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहतीं। आखिरी ओवर में नसीम शाह ने दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचा दिया। इस मैच को लेकर भारत में सभी अफगानिस्तान की जीत की दुआ कर रहे थे।

अमित मिश्रा ने किया ट्वीट
भारतीय टीम के लेग स्पिनर ने भी अफगानिस्तान के लिए ट्वीट किया। उन्होंन अपने ट्विटर पर लिखा- मैं हफ्ते भर अफगानी चाप खाऊंगा, अगर अफगानिस्तान आज पाकिस्तान को हराएगा। फिंगर क्रॉस्ड।पाकिस्तान की जीत के बाद वहां की अभिनेत्री और सोशल एक्टिविस्ट सेहर शिनवारी ने अमित मिश्रा को ट्रोल करने की कोशिश की। उन्होंने लिखा- ओ बेचारे मिश्रा को पूरा हफ्ता गाय के गोबर पर बिताना होगा। इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट किया।

मिला मुंह तोड़ जबाव
अमित मिश्रा हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेत्री की पोस्ट का मुंहतोड़ जवाब दिया। अमित मिश्रा ने ट्वीट के जवाब में लिखा- नहीं मेरा पाकिस्तान आने का कोई प्लान नहीं है।

नसीम शाह को छक्को से जीता पाकिस्तान
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर सिर्फ 129 रन बनाए थे। लेकिन शाहजाह के मैदान पर खेले गए मुकाबले में उसके गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। अंतिम ओवर में टीम के पास सिर्फ एक विकेट थे और जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। नसीम शाह ने पहली दोनों गेंदों पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। पाकिस्तान की जीत के साथ ही भारत और अफगानिस्तान दोनों का एशिया कप 2022 में सफर समाप्त हो गया।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...