10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलअफगानों ने बुझती राख को 'ज्वालामुखी' बना दिया, कंगारुओं के मुंह अब...

अफगानों ने बुझती राख को ‘ज्वालामुखी’ बना दिया, कंगारुओं के मुंह अब खून लग गया है

Published on

मुंबई:

वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी विश्‍व कप के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। बदन में गंभीर रूप से ऐंठन और हिलने-डुलने में दिक्कत बावजूद ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों में नाबाद 201 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को हार के जबड़े से न केवल खींच निकाला, बल्कि दुनियाभर की तमाम दिग्गज टीमों को एक अलग चुनौती दे डाली। खासकर विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए बब्बर शेरों से भरी साउथ अफ्रीका को। ऑस्ट्रेलिया शर्मनाक हार की ओर बढ़ता दिख रहा था, जब 19वें ओवर में सकोर 91/7 था, लेकिन अचानक मैक्सवेल नाम का ज्वालामुखी जागा और अफगानिस्तान का सबकुछ तहस नहस कर दिया।

अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान (143 गेंदों पर नाबाद 129 रन) ने विश्‍व कप में पहला शतक बनाया, लेकिन मैक्सवेल और कप्तान पैट कमिंस ने 8वें विकेट की साझेदारी के लिए 170 गेंदों पर 202 रन बनाते हुए बता दिया कि यह टीम क्यों 5 बार की चैंपियन है। मैक्सवेल ने साझेदारी में 179 रन बनाए और कमिंस 68 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। वह दूसरे छोर पर बल्लेबाज कम दर्शक अधिक नजर आए। यह मैक्सवेल की एक सनसनीखेज पारी थी, जिन्होंने मार्नस को रन आउट करने में शामिल होकर ऑस्ट्रेलिया को 91/7 पर सघर्ष करने के बाद किले पर कब्जा कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी चार ओवरों में 21 रनों की जरूरत थी। मैक्सवेल ने 47वें ओवर में चार गेंदों पर 22 रनों की शानदार पारी खेली और मैच विनिंग सिक्स से दोहरा शतक भी पूरा किया। मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से अविजित 201 रन की शानदार पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया के आठ मैचों में 12 अंक हो गए और उसने तीसरे स्थान की टीम के रूप में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलिया गहरे संकट में था, जब 15वें ओवर में स्‍कोर 87/6 पर पहुंचा। तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक, राशिद खान ने और अजमतुल्लाह उमरजई ने दो-दो विकेट लिए। मैक्सवेल एक एलबीडब्ल्यू मौके से बच गए और मुजीब उर रहमान ने कैच छोड़ दिया।

वह भाग्यशाली थे कि उन्होंने अन्य मौकों पर भी किस्मत ने उनका साथ दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने उस बुझती राख को हवा देकर ज्वालामुखी बना दिया, जो अब तक सोई हुई थी। इस कंगारू टीम को अब रोकना नामुमकिन लग रहा है। 5 बार की चैंपियन के मुंह अब जीत का स्वाद लग गया है। यहां से उसका खेल बदल जाएगा। अब हर टीम के लिए वह सबसे बड़ा खतरा बनता दिख रही है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...