15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलफिर चोकर्स ना बन जाए अफ्रीका... इस बार इतिहास रचने का सुनहरा...

फिर चोकर्स ना बन जाए अफ्रीका… इस बार इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अफगान भी अलर्ट

Published on

त्रिनिदाद,

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है. अब सभी अहम मुकाबले वेस्टइंडीज में ही होंगे. पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार (27 जून) को खेला जाएगा. यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से खेला जाएगा.

इस बार टूर्नामेंट में अफगानिस्तान टीम ने सभी को चौंकाया है. उसने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में एंट्री की है. अब उसके पास फाइनल में पहुंचने का मौका है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम है.

अब तक फाइनल नहीं खेल सकी अफ्रीकी टीम
यह अफ्रीकी टीम अब तक किसी भी आईसीसी वर्ल्ड कप (वनडे-टी20) के इतिहास में फाइनल नहीं खेल सकी है. उसके साथ चोकर्स नाम का एक बहुत बड़ा धब्बा जुड़ा हुआ है. यानी अफ्रीकी टीम कई बार सेमीफाइनल में पहुंची है, लेकिन यहां वो चोकर्स हो जाती है और हारकर बाहर हो जाती है.

अफ्रीकी टीम ने इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में 5 बार (1992, 1999, 2007, 2015 और 2023) सेमीफाइनल में एंट्री की थी. जबकि टी20 वर्ल्ड कप में 2 बार (2009, 2014) सेमीफाइनल में जगह बनाई है. मगर हर बार उसे फाइनल खेलने का मौका नहीं मिला है. मगर इस बार उसके पास अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचने और इतिहास रचने का मौका है.

अफगानिस्तान को कमजोर आंकना गलत होगा
अफगानिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अफ्रीकी टीम का रिकॉर्ड धांसू रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 2 वनडे और 2 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. हर बार अफ्रीकी टीम को ही जीत मिली है. ऐसे में इस बार भी उसका ही पलड़ा भारी दिख रहा है.

मगर दूसरी ओर राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तानी टीम है, जिसने इस बार न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए सभी को चौंकाया है. उसने पिछले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को शिकस्त दी थी. ऐसे में उसे कमजोर आंकना भी गलत होगा.

अफ्रीका Vs अफगान हेड-टु-हेड
कुल टी20 मैच: 2
अफ्रीका जीता: 2
अफगान जीता: 0

अफगानिस्तान-साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदिन नायब, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (विकेटकीपर), नवीन उल हक, नांगेयालिया खरोटे, नूर अहमद और फजलहक फारूकी.

साउथ अफ्रीका टीम: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया और तबरेज शम्सी

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...