4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचौके-छक्के की बौछार के बाद दोस्त ने आधी पिच बुलाकर दिया धोखा,...

चौके-छक्के की बौछार के बाद दोस्त ने आधी पिच बुलाकर दिया धोखा, यूं फिल साल्ट हुए रन आउट

Published on

नागपुर:

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 2023 विश्व कप के बाद पहली बार मैदान पर उतरे मोहम्मद शमी ने पहला ओवर मेडन रखा, जबकि अगले ही ओवर में डेब्यू मैच खेल रहे हर्षित राणा कोलकाता नाइटराइडर्स में पुराने साथी फिल साल्ट के हत्थे चढ़ गए। साल्ट ने पहले 3 रन लिए और फिर दो चौके ठोके। इसके बाद चौथे ओवर में हर्षित राणा ने मेडल डालते हुए गजब की वापसी तो फिल ने अगले ओवर में 26 रन ठोके दिए, लेकिन यहीं एक ऐसा हादसा हुआ और वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

दरअसल, हर्षित राणा ने चौथे ओवर में एक भी रन नहीं दिया और फिल साल्ट जूझते नजर आए। छठे ओवर में फिल साल्ट हावी दिखे और उन्होंने छक्का उड़ाते हुए स्वागत किया तो अगली गेंद पर चौक, तीसरी गेंद पर छक्का और फिर चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। 5वीं गेंद डॉट रही तो आखिरी गेंद को मिड विकेट बाउंड्री से बाहर भेजते हुए छह रन जुटाए। इस तरह से एक ही ओवर में 26 रन ठोक दिए।

लग रहा था कि फिल साल्ट बड़ा स्कोर बनाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पारी के 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर वह रन आउट हो गए। हार्दिक पंड्या की गेंद पर उन्होंने जोरदार शॉट खेला और तेजी से 2 रन जुटा लिए। तीसरा रन भी पूरा हो सकता था, लेकिन नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर बेन डकेट दौड़े ही नहीं। आधी पिच तक आकर फिल साल्ट को वापस लौटा दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

श्रेयस अय्यर ने गेंद तेजी से केल राहुल तक पहुंचाई और विकेटकीपर ने पलक झपकते काम तमाम कर दिया। इस तरह फिल साल्ट का विकेट गिरने से भारत को राहत मिली तो दूसरी ओर इंग्लैंड टीम और उसके चाहने वाले शॉक्ड थे। भारतीय खिलाड़ी जश्न में मनाने में व्यस्त थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...