13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलराहुल द्रविड़ के बाद एक और पूर्व कोच की राजस्थान रॉयल्स में...

राहुल द्रविड़ के बाद एक और पूर्व कोच की राजस्थान रॉयल्स में होगी वापसी, COE से दे चुके इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए आईपीएल 2025 में राहुल द्रविड़ हेड कोच के रूप में वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही टीम के साथ पहले रहे कई और नाम वापस आ रहे हैं। इसमें साईराज बहुतुले भी शामिल हैं। वह स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में टीम में वापसी कर रहे हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। बहुतुले पहले भी 2018 से 2021 तक फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे थे।

पिछले हफ्ते ही सीओई से दिया था इस्तीफा
राजस्थान रॉयल्स से अलग होने के बाद मुंबई के पूर्व स्पिनर साईराज बहुतुले बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में काम करने लगे। कुछ समय पहले ही एनसीए का नाम बदलकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) कर दिया गया था। पिछले हफ्ते में बहुतुले ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंड से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसके पीछे निजी कारण बताए थे। वह न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड के साथ मिलकर काम करेंगे, जो RR के गेंदबाजी कोच हैं।

साईराज बहुतुले ने कहा, ‘बातचीत चल रही है और मैं फ्रैंचाइज़ी के साथ जुड़ने के करीब हूं। अभी कुछ चीजें बाकी हैं, लेकिन मैं रॉयल्स के साथ फिर से जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं। मैं राहुल के साथ फिर से काम करने को लेकर भी उत्साहित हूं। वह वही थे जिन्होंने मुझे 2023 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान भारतीय टीम में शामिल किया था, जब मैं स्पिन-बॉलिंग कोच था। मैं श्रीलंका में भी उनके कोचिंग स्टाफ का हिस्सा था, इसलिए मैं हमारे पुनर्मिलन का इंतजार कर रहा हूं।’

भारत के लिए खेल चुके 7 मैच
52 वर्षीय बहुतुले ने भारत के लिए दो टेस्ट और पांच वनडे मैच खेले हैं। 2003 में उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। वह महेश तीक्ष्णा, कुमार कार्तिकेय और वानिंदु हसरंगा जैसे स्पिनरों को ट्रेनिंग देंगे। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने स्कूल क्रिकेट में 664 रनों की साझेदारी बनाई थी। बहुतुले उस गेंदबाजी टीम का हिस्सा थे। 188 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 630 जबकि 143 लिस्ट एक मैच में 197 विकेट हैं।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...