15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलमुंबई ने जीता मैच, लेकिन दिल तो आशुतोष शर्मा ले गए, आखिरी...

मुंबई ने जीता मैच, लेकिन दिल तो आशुतोष शर्मा ले गए, आखिरी ओवर में लड़कर हारा पंजाब

Published on

मल्लांपुर,

सिर्फ 20 लाख के बेस प्राइस में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े आशुतोष शर्मा ने मुंबई के जबड़े से जीत छीन ही ली थी, लेकिन आखिरी ओवर में जैसे-तैसे हार्दिक पंड्या एंड कंपनी मैच अपने नाम करने में कामयाब रही। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने सात विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन बाद में शशांक सिंह और फिर आशुतोष शर्मा ने बाजी पलट दी। आशुतोष ने 21 गेंद में तूफानी 68 रन बनाए और पंजाब को जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया, लेकिन 18वें ओवर में उनका आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। पंजाब 19.1 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट होते हुए जीत से नौ रन दूर रह गई। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कॉएट्जी ने तीन-तीन विकेट झटके।

बुमराह का वो सटीक धारदार यॉर्कर
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में दो करारे झटके दिए। चौथी गेंद पर उन्होंने सीजन का पहला मैच खेल रहे राइली रूसो को एक सटीक धारदार यॉर्कर से क्लीन बोल्ड कर दिया। बुमराह की शानदार लेट स्विंगिंग यॉर्कर का राइली रूसो के पास कोई जवाब नहीं था। यहां लेट स्विंग देखने को मिली। वह बल्ला लाना चाहते थे, लेकिन लेट हो गए। बल्ले को मिस करने के बाद गेंद सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई। बल्लेबाज को कुछ पता नहीं चला कि गेंद कहां से निकल गई| इस तरह 13 रन पर मुंबई को दूसरा विकेट मिला। रूसो सिर्फ एक रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। ओवर की आखिरी गेंद पर कार्यवाहक कप्तान सैम करन भी छह रन बनाकर चलते बने। इस तरह स्कोर 14/3 हो गया। इसके बाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे शशांक सिंह को भी बुमराह ने 21 गेंद में 47 रन पर आउट किया।

सूर्या की सीजन में दूसरी फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव 53 गेंद में 78 रन बनाकर मुंबई के हाइएस्ट स्कोरर रहे। सूर्या ने 34 गेंद में अर्धशतक जमाया। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। अपना 250वां आईपीएल मैच खेल रहे रोहित शर्मा के साथ सूर्या ने दूसरे विकेट के लिए 57 गेंद में 81 और तिलक वर्मा के साथ 28 गेंद में 49 रन की साझेदारी की। रोहित ने 25 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगा कर 36 रन बनाए जबकि तिलक ने 18 गेंद पर नाबाद 34 रन की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के मारे।

तिलक वर्मा और टिम डेविड का धमाका
रोहित के आउट होने के बाद पंजाब के गेंदबाजों ने थोड़ा शिकंजा कसा, लेकिन 15वें ओवर में तिलक वर्मा ने लगातार दो चौके जबकि सूर्यकुमार ने एक चौका लगाकर रनगति को तेज किया। करन की गेंद पर 17वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह के कमाल के कैच से सूर्या आउट हुए। हर्षल ने तिलक से छक्का खाने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या (10) को चलता कर दिया। क्रीज पर आए टिम डेविड ने करन के खिलाफ लगातार गेंदों पर दो चौके और छक्का जड़कर हाथ खोला। हर्षल ने आखिरी ओवर में डेविड की सात गेंद में 14 रन की पारी को खत्म करने के बाद रोमारियो शेफर्ड को भी पवेलियन की राह दिखाई। आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी खाता खोले बगैर रन आउट हुए।

धवन की जगह सैम करन पंजाब के कप्तान
इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए हर्षल पटेल ने 31 देकर तीन जबकि नियमित कप्तान शिखर धवन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे सैम करन ने 41 रन पर दो विकेट झटके। कागिसो रबाडा ने चार ओवर में 42 रन लुटा दिए और सिर्फ एक ही विेकेट ले पाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साहित हुए, जिन्होंने तीन ओवर में 11.66 की इकॉनमी से 35 रन खर्च कर दिए और कोई सफलता भी नहीं मिली।

पंजाब की पारी का स्कोरकार्ड: (183 रन, 19.1 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
प्रभसिमरन 0 गेराल्ड कोएत्जी 1-10
रिली रोशौ 1 जसप्रीत बुमराह 2-13
सैम करन 6 जसप्रीत बुमराह 3-14
लिविंगस्टो 1 गेराल्ड कोएत्जी 4-14
हरप्रीत सिंह 13 श्रेयस गोपाल 5-49
जितेश शर्मा 9 आकाश मधवाल 6-77
शशांक सिंह 41 जसप्रीत बुमराह 7-111
आशुतोष शर्मा 61 गेराल्ड कोएत्जी 8-168
हरप्रीत बरार 21 हार्दिक पंड्या 9-174
कगिसो रबाडा 8 रनआउट 10-183

मुंबई की पारी का स्कोरकार्ड: (192/7, 20 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
ईशान किशन 8 कगिसो रबाडा 1-18
रोहित शर्मा 36 सैम करन 2-99
सूर्यकुमार 78 सैम करन 3-148
हार्दिक पंड्या 10 हर्षल पटेल 4-167
टिम डेविड 14 हर्षल पटेल 5-190
रोमारियो शेफर्ड 1 हर्षल पटेल 6-192
मोहम्मद नबी 0 रनआउट 7-192

पंजाब और मुंबई के बीच बराबर की टक्कर
मुंबई और पंजाब के बीच हमेशा ही रोमांचक जंग देखने को मिली है. दोनों टीमें अब भी आमने-सामने आई हैं, तब बराबर की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए, जिसमें मुंबई ने 17 और पंजाब ने 15 मुकाबले जीते हैं. पिछले 5 मुकाबलों (मौजूदा मैच छोड़कर) में पंजाब का पलड़ा भारी रहा, जिसने 3 मैच जीते हैं.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...