16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलड्रेसिंग रूम से ही अजय जडेजा ने कर दिया खेल, डांस कर...

ड्रेसिंग रूम से ही अजय जडेजा ने कर दिया खेल, डांस कर कंगारू खिलाड़ी के लिए मजे

Published on

मुंबई

मुंबई के वानखेड़े स्टेडिम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का सबसे रोचक मुकाबलों में से एक खेला गया। अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। हालांकि इस मैच के दौरान एक मजेदार मोमेंट भी देखने को मिला, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। किसी अफगानी या ऑस्ट्रेलियाई का नहीं बल्कि एक भारतीय का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। यह भारतीय और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अजय जडेजा रहे। दरअसल, वह ड्रेसिंग रूम में डांस करते हुए नजर आए। उनके डांस करने की वजह क्या थी, आइये जाने हैं।

डांस करते हुए अजय जडेजा की वीडियो वायरल
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा इस वक्त अफगानिस्तान टीम के साथ बतौर मेंटोर जुड़े हुए हैं। उनका अफगानिस्तान के इस सफल वर्ल्ड कप में बहुत बड़ा हाथ रहा है।अफगानिस्तान टीम ने मुंबई में अपनी बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों से सबको काफी प्रभावित किया है। छठे ओवर में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी करने के लिए आए। शुरुआत में उन्हें अफगानिस्तान के ड्रेसिंग रूम से परेशानी हो रही थी, जिसके चलते उन्होंने मैच भी रुकवाया।

हालांकि जब वह 15वें ओवर में रहमत शाह के डायरेक्ट थ्रो के बाद आउट हुए तो अजय जडेजा ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते वह अब चर्चा में हैं। जडेजा मार्नस लाबुशेन के आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में डांस करते हुए उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। उनका यह रिएक्शन लाइमलाइट में आ गया।

भारत के लिए अजय जडेजा का योगदान
52 साल के अजय जडेजा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 1992 से लेकर 200 तक 15 टेस्ट और 196 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 26 की औसत से 576 रन बनाए और 5 अर्धशतक ठोके। वहीं वनडे में उन्होंने 37.5 की औसत से 36 पारियों में 5359 रन ठोके। उनके बल्ले से वनडे में 6 शतक और 30 अर्धशतक देखने को मिले हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...