3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलआईपीएल इतिहास में गजब का संयोग, एक साथ सबसे उम्रदराज और सबसे...

आईपीएल इतिहास में गजब का संयोग, एक साथ सबसे उम्रदराज और सबसे कम उम्र का खिलाड़ी आमने-सामने

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 के 62वें मैच में एक गजब का संयोग देखने को मिला। मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी बैटिंग करते हुए 187 रन का स्कोर खड़ा किया। ये तो मैच में हुई एक आम बात है, लेकिन इस मैच में ऐसा कुछ देखने को मिला जो आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ।

दरअसल अरुण जेटली स्टेडियम के मैदान पर सबसे कम उम्र और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी एक साथ मैदान पर उतरे थे। ये कोई और नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैं। आईपीएल में ऐसा संयोग इससे पहले शायद ही कभी देखने को मिला है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में आईपीएल के 18वें सीजन में खेल रहे हैं। वैभव की उम्र में महज 14 साल है।

2011 वनडे विश्व कप फाइनल पहले वैभव हुआ था जन्म
वैभव को एक लेकर इस मैच में एक खास बात ये है कि महेंद्र सिंह धोनी जब टीम इंडिया के लिए वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में कप्तानी कर रहे थे। उस समय में वैभव को पैदा हुए सिर्फ 6 दिन हुए थे। वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 में बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में हुआ था, लेकिन वहीं वैभव अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ मैदान शेयर करते हुए नजर आए।

वैभव ने 27 गेंद में सीएसके के खिलाफ लगाई फिफ्टी
सिर्फ उम्र का संयोग ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी महेंद्र सिंह धोनी की टीम के खिलाफ बल्लेबाजी में भी खूब चमके। वैभव ने सिर्फ 27 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। उनके इस अर्धशतक की खास बात ये रही कि उन्होंने सिक्स के साथ इसे पूरा किया। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने के बाद वैभव ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। वैभव सीएसके के खिलाफ इस मैच में 33 गेंद में 57 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...