12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलभारत की बेटियों का कमाल, पाकिस्तान को एक बार फिर से धोया,...

भारत की बेटियों का कमाल, पाकिस्तान को एक बार फिर से धोया, विश्व कप में किया धमाकेदार आगाज

Published on

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय महिला टीम ने धमाकेदार आगाज करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में भारत ने 19 ओवर में ही 151 रन बना लिए। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में टीम इंडिया पाकिस्तान को 7 विकेट से हराते हुए धमाकेदार जीत दर्ज है। दोनों टीमों का विश्व कप में यह पहला मैच था। विश्व कप का यह मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला गया था। मैच में टीम इंडिया ने एक ओवर शेष रहते ही जीत हासिल कर लिया।

मैच में भारत को मिला था 150 रनों का लक्ष्य
महिला विश्व कप के इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। भारत को मैच मैच में जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य मिला।

कप्तान बिस्माह ने जड़ा अर्धशतक
पाकिस्तान के लिए मैच में कप्तान बिस्माह महरूफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। बिस्माह ने 55 गेंद में 68 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 7 बेहतरीन चौके लगाए। इसके अलावा आयशा नसीम ने भी 25 गेंद में 43 रनों की दमदार पारी खेली।

शेफाली ने दी दमदार शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए ओपनर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा ने दमदार शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हुई। यस्तिका 17 रन बनाकर आउट हुईं जबकि शेफाली ने 33 रनों का योगदान दिया।

जेमिमा पाकिस्तानी गेंदबाजों का उतारा बुखार
हालांकि असली खेल तो इसके बाद हुआ जब जेमिमा रोड्रिगेज बैटिंग के लिए मैदान पर उतरीं। जेमिमा ने टीम इंडिया के लिए 38 गेंद में तूफानी पारी खेलते हुए 58 रन बनाए जिसमें उनके 8 चौके भी शामिल रहे।

ऋचा ने भी दिखाया दम
इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का भी बल्ला खूब चला। ऋचा ने भारत के लिए 20 गेंद में 31 रन बनाए जिसमें उन्होंने 5 बेहतरीन चौके जड़े जबकि हरमनप्रीत कौर ने 16 रनों का योगदान दिया।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...