8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलयूएस ओपन 2024 में एक और बड़ा उलटफेर, अल्कारेज के बाद अब...

यूएस ओपन 2024 में एक और बड़ा उलटफेर, अल्कारेज के बाद अब नोवाक जोकोविच भी बाहर

Published on

न्यूयॉर्क,

यूएस ओपन 2024 में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच यूएस ओपन 2024 से बाहर हो गए हैं. नोवाक को 28वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्सी पोपिरिन ने हराया. 30 अगस्त को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दूसरी सीड जोकोविच को 4-6, 4-6, 6-2, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला घंटे और 19 मिनट तक चला.

18 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब जोकोविच यूएस ओपन के चौथे राउंड तक भी नहीं पहुंच सके. जोकोविच 2017 के बाद पहली बार बिना किसी ग्रैंड स्लैम खिताब के साल का अंत करेंगे. जोकोविच से पहले स्पेनिश स्टार कार्लोस अल्कारेज भी तीसरे दौर में हारकर यूएस ओपन 2024 से बाहर हो गए थे.

…यूएस ओपन जीतकर इतिहास रचने का था मौका
बता दें कि सबसे ज्यादा सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब (महिला और पुरुष) जीतने के मामले में जोकोविच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला स्टार मार्गरेट कोर्ट बराबरी पर हैं. दोनों ने सबसे ज्यादा संयुक्त रूप से 24 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीते हैं. हालांकि मार्गरेट ने इनमें से 13 खिताब ओपन ऐरा से पहले जीते थे. टेनिस में ओपन ऐरा की शुरुआत साल 1968 में हुई थी.

यदि जोकोविच एक और ग्रैंड स्लैम खिताब जीतते हैं तो इतिहास रच देंगे. जोकोविच टेनिस करियर में 37 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स फाइनल खेल चुके हैं, जो ओपन युग में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है. वह स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेनिश स्टार राफेल नडाल को काफी पीछे छोड़ चुके हैं.

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (महिला-पुरुष सिंगल्स)
1. नोवाक जोकोविच (पुरुष-सर्बिया )- 24 (ऑस्ट्रेलियन-10, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-4).
2. मार्गरेट कोर्ट (महिला-ऑस्ट्रेलिया)- 24 (ऑस्ट्रेलियन-11, फ्रेंच-5, विम्बलडन-3, यूएस-5).
3. सेरेना विलियमस (महिला-अमेरिका)- 23 (ऑस्ट्रेलियन-7, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-6).
4. राफेल नडाल (पुरुष- स्पेन)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4)
5. स्टेफी ग्राफ (महिला-जर्मनी)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-4, फ्रेंच-6, विम्बलडन-7, यूएस-5).
6. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल (पुरुष सिंगल्स)
37- नोवाक जोकोविच
31- रोजर फेडरर
30- राफेल नडाल
19- इवान लेंडल
18- पीट सम्प्रास

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...