17.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलअभिषेक शर्मा की एक और ताबड़तोड़ पारी… तोड़ा ऐसा रिकॉर्ड, कोई भारतीय...

अभिषेक शर्मा की एक और ताबड़तोड़ पारी… तोड़ा ऐसा रिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं आसपास

Published on

लखनऊ

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो पहले सिर्फ आंद्रे रसेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज ही बना पाए थे। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। अभिषेक ने इस फॉर्मेट में 4 हजार रन बनाने के साथ-साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

अभिषेक शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक ने 4000 रन बनाने का कारनामा 166.05 के स्ट्राइक रेट से हासिल किया है। अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 शतक भी लगाए हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने सनराइर्स को कई मैच जिताए और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जगह मिल गई है।

आंद्रे रसेल की बराबरी की
अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। अब उनका नाम आंद्रे रसेल जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ लिया जा रहा है। उन्होंने कम से कम 4,000 रन बनाकर 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट हासिल की है। इस लिस्ट में फिन एलन सबसे ऊपर हैं, जिनकी स्ट्राइक रेट 170.93 है। आंद्रे रसेल 168.84 की स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा 166.05 की स्ट्राइक रेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

टिम डेविड (160.97) और कोलिन डी ग्रैंडहोम (155.62) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रसेल ने इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 9,175 रन बनाए हैं। अभिषेक अभी अपने करियर की शुरुआत में हैं। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स के लिए 12 मैचों में 484 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 204.22 रही, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा थी। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसमें आईपीएल का सबसे बड़ा टीम स्कोर (287/3) भी शामिल है। उन्होंने सबसे तेज 200 रनों तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी बनाया।

2018 में हुआ था आईपीएल में सेलेक्शन
अभिषेक शर्मा ने 2018 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में खेलना शुरू किया था। लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। 2022 में सनराइजर्स ने उन्हें 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने IPL में 51 मैचों में 1,236 रन बनाए हैं। अभिषेक ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I में डेब्यू किया था।

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...