10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलअहंकारी और खुद को श्रेष्ठ समझने वाले भारतीय टीम का होना था...

अहंकारी और खुद को श्रेष्ठ समझने वाले भारतीय टीम का होना था बुरा हाल, कैरेबियाई क्रिकेटर ने कही बड़ी बात

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने का लगातर दूसरी बार मौका था, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इसे गंवा दिया। भारतीय टीम की हार के बाद इस टीम के कई पहलूओं को लेकर काफी चर्चा हुई और टीम की कमियों को लेकर पूर्व दिग्गजों ने अपनी-अपनी राय दी, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने भारतीय टीम को अहंकार और श्रेष्ठता की भावना से ग्रसित करार दिया और साफ तौर पर कहा कि उन्हें पता था कि टीम इंडिया का यही हाल होना है।

एंडी ने मिड-डे से बात करते हुए कहा कि यह अहंकार है जो भारतीय क्रिकेट में घुस गया है और भारतीय टीम दुनिया की अन्य टीमों को कम करके आंकती है। भारत को यह तय करना होगा कि उनका फोकस किस बात पर है क्या वो टेस्ट क्रिकेट है या फिर वो सीमित ओवर्स का क्रिकेट है। टी20 क्रिकेट अपने अंदाज में खेला जाएगा जहां गेंद और बल्ले के बीच कोई प्रतियोगिता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद थी कि भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाएगा। मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत की कोई उम्मीद नजर नहीं आई हालांकि अजिंक्य रहाणे ने कड़ा संघर्ष किया हालांकि उनके हाथ में चोट लग गई थी।

एंडी ने आगे बात करते हुए कहा कि शुभमन गिल जब शॉट खेलते हैं तो अच्छा लगता है, लेकिन वो लेग स्टंप पर खड़े होते हैं और इसी वजह से वो बोल्ड या फिर विकेट के पीछे आउट हो जाते हैं। उनके पास अच्छी तकनीक है और उन्हें गेंद के पीछे जाना चाहिए। मैच की पहली पारी में विराट कोहली को मिचेल स्टार्क ने एक बेहतरीन गेंद पर आउट किया। भारत के पास कुछ बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन घर से बाहर उन्होंने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। आपको बता दें कि टीम इंडिया को टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल में 209 रन से हार मिली थी और अब भारतीय टीम जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी जहां भारतीय टीम को 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...