11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
HomeखेलAsia Cup 2025:सुनील गावस्कर ने चुनी पहले मैच के लिए भारत की...

Asia Cup 2025:सुनील गावस्कर ने चुनी पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन, जानिए किसे किया बाहर

Published on

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया है. एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी, जबकि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगी. टीम इंडिया अपना पहला मैच यूएई (UAE) के साथ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. अब बड़ा सवाल यह है कि इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी. इसी को लेकर अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है.

गावस्कर ने चुनी ये 11 सदस्यीय टीम

शुभमन गिल के टी-20 टीम में आने के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी और किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. इस पर अपनी राय देते हुए सुनील गावस्कर ने यूएई के साथ होने वाले पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है.

गावस्कर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है. खास बात यह है कि गावस्कर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह और शिवम दुबे को जगह नहीं दी है. रिंकू सिंह को बाहर करना कई फैंस के लिए चौंकाने वाला हो सकता है, क्योंकि वह पिछले कुछ समय से फिनिशर के तौर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

एशिया कप में भारत का शेड्यूल

  • पहला मैच: भारत बनाम यूएई (10 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम)
  • दूसरा मैच: भारत बनाम पाकिस्तान (14 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम)
  • तीसरा मैच: भारत बनाम ओमान (19 सितंबर)

यह भी पढ़िए: बाबूलाल गौर कॉलेज में सेमीनार का आयोजन

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...