12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
HomeखेलAsia Cup 2025:अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी के मुरीद हुए शोएब मलिक,...

Asia Cup 2025:अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी के मुरीद हुए शोएब मलिक, कहा- ‘हमारे खिलाड़ियों में टैलेंट तो है, लेकिन…’

Published on

Asia Cup 2025:सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में धमाकेदार शुरुआत की है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई के साथ था, जिसे भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत लिया. इस मैच में टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का विस्फोटक अंदाज पहली ही गेंद से देखने को मिला. अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत ही पहली गेंद पर छक्का लगाकर की. अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी देख पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक भी उनके मुरीद हो गए और खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए.

“हमारे खिलाड़ी टैलेंट को कॉन्फिडेंस में नहीं बदल पाते”

अभिषेक शर्मा ने यूएई के खिलाफ 16 गेंदों में 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले. एक पाकिस्तानी शो के दौरान अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने कहा, “अभिषेक शर्मा ने 16 मैचों में 535 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.84 और एवरेज 33.43 रहा है. यह उनके आत्मविश्वास को दिखाता है. ऐसा नहीं है कि हमारे खिलाड़ी ऐसा नहीं खेल सकते, हमारे खिलाड़ियों में टैलेंट तो है, लेकिन हमारे सिस्टम में कमी है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा सिस्टम हमारे युवा खिलाड़ियों से बेस्ट प्रदर्शन नहीं करवा पा रहा है. जब हमारे युवा खिलाड़ी को यह भी नहीं पता होता कि दो मैच के बाद उसे तीसरे मैच में मौका मिलेगा या नहीं. हमारे सिस्टम में बिना किसी जवाब के खिलाड़ियों को टीम और सीरीज से बाहर कर दिया जाता है और यही अब युवा खिलाड़ियों के साथ हो रहा है. जिससे खिलाड़ियों का टैलेंट बाहर नहीं आ पा रहा है.”

यह भी पढ़िए: राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी: कृष्णा गौर— 84 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला का राज्यमंत्री श्रीमती…

अभिषेक शर्मा का टी-20 करियर

अभिषेक शर्मा ने अब तक टीम इंडिया के लिए 18 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 565 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.50 रहा है, जिसमें 2 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...